{"_id":"e46c15ee7edee7c4160bcad6b4128c73","slug":"new-era-tannery-six-million-tax-evasion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू एरा टेनरी में छह करोड़ की कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू एरा टेनरी में छह करोड़ की कर चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 18 Mar 2015 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की पकड़ से दूर माने जाने वाले टेनरी उद्योग पर फिर बड़ी कार्रवाई हुई। जाजमऊ में आयकर विभाग की महिला अधिकारी ज्योत्सना देवी के नेतृत्व में न्यू एरा टेनरी में दिनभर छानबीन चली। मौके पर मिले दस्तावेजों के आधार पर छह करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई।
इस आधार पर संबंधित फर्म संचालक ने दो करोड़ रुपये का चेक बतौर टैक्स सौंपा है। आयकर आयुक्त (प्रथम) हरमीत सिंह के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त संजय सिन्हा, उपायुक्त ज्योत्सना देवी, प्रदीप सिंह गौतम, अमरेश तिवारी, सौरभ आनंद, केके मिश्रा आदि की टीम ने जाजमऊ की न्यू एरा ट्रेनिंग सेंटर और न्यू एरा इंटरनेशनल नाम की दो फर्मों पर कार्रवाई की। दिन में गई टीम देर रात तक छानबीन में जुटी रही।
इस दौरान टेनरी के कारोबार की जानकारी और खरीद-बिक्री व आयात-निर्यात आदि के आंकड़ों की जानकारी जुटाई गई। जिन कंप्यूटरों पर हिसाब-किताब बनाया जाता था, उन्हें भी आयकर अफसरों ने बारीकी से जांचा। पड़ताल के बाद मालूम चला कि फर्म संचालक फर्जी खरीद दिखाकर उन्हें देनदारियों में दर्शा रहे थे।
विज्ञापन
इन देनदारियों को वे अपनी बैलेंस शीट में मुनाफे से समायोजित करके कम टैक्स दे रहे थे। अफसरों के सवाल-जवाब के आगे फर्म संचालक चुप्पी साध गए।
बाद में इस प्रकार के छह करोड़ रुपए की फर्जी देनदारियों की बात स्वीकारते हुए उन्होंने सरेंडर कर दिया। इस राशि पर दो करोड़ रुपए का चेक भी अधिकारियों को सुपुर्द किया, जिसके बाद टीम तमाम दस्तावेज लेकर रवाना हो गई।