फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nephew killed uncle by hitting him with a rod in Kannauj, there was a dispute about the street

Kannauj: भतीजे ने रॉड मार कर की चाचा की हत्या, गली को लेकर हुआ था विवाद, बोला- साले को मारो, जो होगा देख लेंगे

Sat, 25 Mar 2023 06:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Mar 2023 06:21 PM IST
सार

सौरिख थाना के डड़ौनी गांव में भतीजे ने गली के विवाद में चाचा की हत्या कर दी गई। युवक विवाद में शांतिभंग की कार्रवाई से नाराज था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू की है।  

विज्ञापन
Nephew killed uncle by hitting him with a rod in Kannauj, there was a dispute about the street
वारदात के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के डड़ौनी गांव में गली के विवाद की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई से नाराज भतीजे ने चाचा पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। इस हमले में चाचा की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

सकरावा चौकी के डड़ौनी गांव निवासी सुरेश चंद्र (60) का गली को लेकर गांव के ही भतीर्ज धर्मपाल से विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत सुरेश ने पुलिस से की थी। इस पर पुलिस ने युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई से नाराज भतीजे ने चाचा सुरेश चंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

हमले में गंभीर रूप से घायल होकर वह वहीं गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में सुरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुरेशचंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह भी अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से वारदात की जानकारी ली। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने धर्मपाल और रामनरेश के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा
डड़ौनी गांव में हुई वृद्ध की हत्या की वजह क्या है, इसकी तस्वीर पोस्टमार्टम के बाद ही तय होगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि शुरू में इसे विवाद के बाद हार्ट अटैक से मौत बताया गया।

युवक पुरानी रंजिश को लेकर कर रहा था गाली गालौज
सकरावा चौकी के डड़ौनी गांव निवासी रमेश चंद्र बाथम ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े छह बजे उसके भाई सुरेश चंद्र दरवाजे पर लगे नल पर नहा रहे थे। तभी उसके परिवार का धर्मपाल ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगा।

सुरेश चंद्र ने जब गाली देने से मना किया, तो धर्मपाल ने लाठी-डंडों से बुरी तरह मारने लगा। इससे उनके शरीर में अंदरूनी चोटें आई। मारपीट करते समय रामनरेश भी गालीगलौज करते हुए बोला कि साले को मारो, जो होगा वह देख लेंगे। हम उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed