फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nephew killed maternal uncle and Dead body thrown in canal

कन्नौज: भांजे ने मामा की हत्या कर नहर में फेंका शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

Sun, 01 Mar 2020 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 01 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
nephew killed maternal uncle and Dead body thrown in canal
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के इंदरगढ़ में पांच दिन पहले लापता शख्स का कानपुर देहात के ककवन के पास निचली गंग नहर में शव मिला। भांजे ने दोस्तों के साथ मिलकर मामा की हत्या कर नहर में शव फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर छानबीन शुरू की। प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की आशंका जाहिर हो रही है।
विज्ञापन


तीन दिन मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई थी पर पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंदरगढ़ कस्बा के जगतापुर निवासी वेद प्रकाश (51) पुत्र लक्ष्मी नारायण घर के सामने चाट और पानी के बताशों की ठेला लगाता था। औरैया निवासी रिश्ते में भांजा 25 फरवरी को वेद प्रकाश के घर आया था। शराब पीने के बाद भांजे के कहने पर वेद प्रकाश बाइक लेकर उसके साथ चला गया था।
विज्ञापन


हसेरन में दो दोस्तों को भांजे ने बुलाकर शराब पी थी, तभी से वेद प्रकाश लापता चल रहा था। शनिवार की रात कानपुर पुलिस ने ककवन के पास निचली गंग नहर से एक शव बरामद हुआ। सुबह होने पर पास ही रहने वाली रन्ना देवी ने भाई वेद प्रकाश के रूप में शव की शिनाख्त की। इसके बाद पत्नी विमला देवी परिजनों के साथ मौके  पर पहुंची। पुलिस ने जब भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दोस्तों के साथ हत्या की बात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

भांजे ने बताया कि वेद प्रकाश को शराब पिलाने के बाद हुसैनपुर गांव किनारे ले जाकर उसने गला दबाकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। थाना प्रभारी सुजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। 

बाइक न देने पर कही थी हत्या की बात
कन्नौज। कुछ दिन पहले ही वेद प्रकाश ने नई बाइक खरीदी थी। वारदात वाले दिन घर पहुंच कर भांजे ने 35 हजार रुपये में उसे बाइक बेंचने की बात कही थी। बाइक न बेंचने पर उसने हत्या कर बाइक छीन लेने की बात भी कही थी। पति के लापता होने के बाद पत्नी ने भांजे पर शक जताया तो उसने मजाक में हत्या करने की बात कही। 

थाना पुलिस की लापरवाही सामने आई
कन्नौज। वेद प्रकाश के लापता होने के बाद उसकी पत्नी को हत्या की आशंका हो गई थी। भांजे के हत्यारोपी दोस्त ने ही वेद प्रकाश की पत्नी विमला देवी को एक दुकान पर खड़ी बाइक होने की बात कही थी। विमला देवी के प्रार्थनापत्र के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी, लेकिन आरोपियों से सख्ती से पूछताछ नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed