फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nephew arrested for murdering aunt

Kanpur News: चाची की हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 26 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Nephew arrested for murdering aunt
झींझक। मंगलपुर थाना के जसापुर में शराब के नशे में चाची के साथ मारपीट कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि जसापुर में चाची की हत्या करने के आरोपी कृष्णा उर्फ शिवम की तलाश की जा रही थी। शनिवार सुबह आरोपी के भागने की फिराक में लौआ मोड़ के पास होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। इधर कृष्णा अपने किए पर पछतावा करता रहा।
विज्ञापन

बता दें कि जसापुर निवासी राजू कठेरिया की पत्नी मोहिनी (35) की भतीजे कृष्णा ने गुरुवार की रात शराब के नशे में मारपीट की थी। मारपीट के दौरान नाक में घूसा लगने से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में राजू ने भतीजे कृष्णा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह जयपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। दिवाली की छुट्टी पर 19 अक्तूबर को घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed