फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nepali smuggler arrested along with woman for supplying hashish to students

Kanpur News: छात्रों को सप्लाई करते थे चरस, नेपाली तस्कर महिला संग गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Nepali smuggler arrested along with woman for supplying hashish to students
कानपुर। आरपीएफ ने मंगलवार को वैशाली एक्सप्रेस से तस्करी कर कानपुर लाई गई दस किलो चरस के साथ महिला और नेपाली मूल के तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत सवा करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी नेपाल से चरस लाकर गोरखपुर व आसपास के रेलवे स्टेशनों से कानपुर, लखनऊ व आसपास जिलों में सप्लाई करते थे।यह सफलता नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की सूचना पर मिली। आरोपी 500-500 ग्राम के 20 पैकेट में चरस लाए थे। तस्कर ने अपना राम पुकार निवासी पर्सा, (नेपाल) बताया। महिला बेतिया, बिहार की रहने वाली राजमती देवी है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कराकर एनसीबी दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

रामपुकार ने बताया कि चरस के अधिकतर खरीददार मेडिकल कॉलेज, पांडुनगर, एनएसआई और दक्षिण में मिलते हैं। इन इलाकों में नकद रुपये लेकर सप्लाई करते थे। पिछले दो साल से वह तस्करी कर रहा था। आरपीएफ के दस साल के इतिहास में पहली बार कानपुर सेंट्रल पर इतनी मात्रा में चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed