फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nepal and Bhutan will now take a big note

अब नेपाल और भूटान ले जा सकेंगे बड़े नोट

Fri, 23 Jan 2015 03:52 AM IST
संजय त्रिपाठी, कानपुर
संजय त्रिपाठी, कानपुर Updated Fri, 23 Jan 2015 03:52 AM IST
विज्ञापन
Nepal and Bhutan will now take a big note
विदेश जाने वालों के लिए भारतीय करेंसी ले जाने की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। साथ ही नेपाल और भूटान जाने पर पांच सौ और हजार के नोट ले जाने पर लगी रोक हटा दी गई है।
विज्ञापन


यह बड़ी राहत देने वाली खबर है, क्योंकि इन दोनों देशों में जाने वाले यात्रियों को बड़े नोट पर पाबंदी के चलते तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। हालांकि बढ़ी सीमा का लाभ पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को नहीं मिलेगा। इस बारे में कस्टम्स निदेशक ने सीमा शुल्क एवं उत्पाद कर बोर्ड (सीबीईसी) और रिजर्व बैंक ने अलग-अलग अधिसूचना जारी की हैं।
विज्ञापन


अभी तक  कोई भारतीय नागरिक विदेश जाता है या विदेश से भारत आता है तो अधिकतम दस हजार रुपये भारतीय मुद्रा अपने साथ ला सकता है और यहां से ले जा सकता है। अब मुद्रा अवमूल्यन एवं उत्पादों व सेवाओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए यह सीमा बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती 16 जनवरी को डायरेक्टर (कस्टम्स) आरपी सिंह ने देश भर के सीमा शुल्क एवं उत्पाद कर विभाग के चीफ कमिश्नरों एवं कमिश्नरों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि इस सीमा तक भारतीय मुद्रा लाने-ले जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार परेशान न किया जाए।

इसी तरह 22 जनवरी को आरबीआई की प्रिंसिपल चीफ जनरल मैनेजर अल्पना किलावाला ने एक आदेश जारी करते हुए नेपाल और भूटान में बड़े नोटों के साथ जाने पर लगी रोक को समाप्त कर दिया है। हालांकि हजार और पांच सौ के नोट पच्चीस हजार रुपये मूल्य तक ही ले जा सकेंगे। अभी तक इन दोनों देशों में किसी भी सीमा तक सौ से बड़े नोट नहीं ले जा सकते थे।

एक अन्य आदेश में सीमा शुल्क विभाग ने आयातकों-निर्यातकों को प्रक्रियागत झंझटों से मुक्ति देने का ऐलान किया है। बीती 15 जनवरी को जारी निर्देश में कहा गया है कि अभी तक किसी कंसाइनमेंट के बाहर जाने या देश में आने की स्थिति में आयातक-निर्यायत से जो कागजात कई संख्या में लिए जाते थे, उन्हें मात्र एक कॉपी लिया जाए।


उदाहरण के लिए इंपोर्ट जनरल मेनीफिस्ट की एक से लेकर छह प्रतियां विभिन्न पोर्ट पर ली जाती हैं, जो अब सिर्फ एक प्रति में ली जाएगी। इसी तरह शिपिंग कंपनीज एवं स्टीमर एजेंट द्वारा दाखिल किए जाने वाले विभिन्न गारंटी फॉर्मों को मर्ज करके एक गारंटी फॉर्म बना दिया गया है। इन सुविधाओं से आयातकों निर्यातकों को प्रोसीजरल सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed