फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Neither cough, nor fever, just fatigue, people told the special symptoms

न खांसी आई, न बुखार, बस थकान लगती थी, कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों ने बताए खास लक्षण

Thu, 07 May 2020 08:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 May 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Neither cough, nor fever, just fatigue, people told the special symptoms
कोरोना से मुक्त हुए लोगों ने बताए खास लक्षण - फोटो : amar ujala
कानपुर में कोरोना संक्रमण झेल चुके लोगों ने संक्रमण होने के बाद अचानक थकान आना एक खास लक्षण बताया है। उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि संक्रमण हो गया। बुखार, खांसी और जुकाम कुछ भी नहीं था लेकिन अचानक थकान लग रही थी। 
विज्ञापन


इस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बीमारी जैसा कोई लक्षण ही नहीं था, वे समझ रहे थे कि थकान स्ट्रेस की वजह से है लेकिन जब जांच हुई तो कोरोना पॉजीटिव आ गए। हैलट अस्पताल से कोरोना निगेटिव होकर घर लौटे 20 लोगों से विभिन्न माध्यमों से अलग-अलग बात की गई।
विज्ञापन


उनसे पूछा गया कि जांच के पहले कौन सा खास लक्षण उभरा था? इस पर उन्होंने बताया कि थकान अधिक आ रही थी। यहां यह बताना जरूरी है कि अगर कोई हॉटस्पॉट क्षेत्र का शख्स है या फिर उसे किसी कोरोना रोगी के संपर्क में आने का संदेह है, या बाहर कहीं से लौटा है तो इस लक्षण को गंभीरता से ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Neither cough, nor fever, just fatigue, people told the special symptoms
कोरोना पर जंग जीतने के बाद घर जाते लोग - फोटो : amar ujala
आम आदमी जिस पर ये शर्तें लागू नहीं होतीं उसे घबराने की जरूरत नहीं है। कुली बाजार, जाजमऊ, बेकनगंज और कर्नलगंज केे पॉजीटिव आए लोगों से अमर उजाला ने बात की है। बेकनगंज के रोगी ने बताया कि पहले उसे थकान आई, फिर हल्की हरारत सी लगी। शरीर का तापमान 99 डिग्री ही रहा। एहतियातन जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कर्नलंगज के एक शख्स ने बताया कि उसे खांसी नहीं आ रही थी, गले में ठसका लग रहा था। बदन भारी सा महसूस हुआ है। संक्रमण किससे मिला? यह पता नहीं है। पांच लोगों को पहले हल्का नजला रहा है लेकिन इस बार के जुकाम में उन्हें थकावट अधिक आई। हैलट से ठीक होकर घर लौटे इन लोगों में किसी में भी कोरोना के निमोनिया जैसे लक्षण नहीं उभरे।

संक्रमण के बाद इसलिए आई थकान
नेशनल कॉलेज आफ चेस्ट फिजिशियंस इंडिया के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके कटियार का कहना है कि वायरस जब शरीर के अंदर जाता है तो टॉक्सिक (जहरीले तत्व) पूरे शरीर में फैलता है। इसके दुष्प्रभाव से सुस्ती और थकान आती है लेकिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने या वायरल लोड अधिक होने से बीमारी शरीर पर हावी नहीं हो पाती। रोगी को थकान भर आकर रह जाती है। इस बीच शरीर
में एंटी बॉडीज बन जाती हैं और संक्रमण ठीक हो जाता है। ऐसे लोगों को अक्सर बीमारी पता ही नहीं चल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed