फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Neighbors attacked the family due to enmity in Kannauj, beaten to death

कन्नौज में खूनी खेल: रंजिश के चलते पड़ोसियों ने किया हमला, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

Sun, 04 Sep 2022 08:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Sep 2022 08:47 PM IST
सार

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को रंजिश के चलते पड़ोसियों ने एक परिवार पर धावा बोल दिया। इस हमले में आरोपियों ने पीट-पीटकर वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Neighbors attacked the family due to enmity in Kannauj, beaten to death
मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती घायल बिट्टन देवी को सीटी स्कैन कराने ले जाता पुलिसकर्मी व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से परिवार हमला कर दिया। इस दौरान पीट-पीटकर वृद्धा की हत्या कर दी। पुलिस ने हमले में घायल मृतक की पत्नी, बेटे और पौत्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पत्नी और बेटे की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर आरोपी घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश तेज की है। रविवार सुबह करीब आठ बजे छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबलपुर निवासी सुरेश चंद्र कठेरिया (65) , उसकी पत्नी बिट्टन देवी (60), बेटे कमलेश (45) और पौत्र रामू (28) घर पर चाय पी रहे थे।

विज्ञापन

रंजिश के चलते पड़ोसी परिवार के लोगों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर परिवार हमला कर दिया। हमलावरों ने बेरहमी से पीट-पीट कर सुरेश चंद्र कठेरिया की हत्या कर दी। जबकि धारदार हथियारों से बिट्टन देवी, बेटे कमलेश और पौत्र रामू को घायल कर दिया।

पुलिस ने सुरेश के शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत में बिट्टन और कमलेश के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed