फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Negligence of Kanpur Police, Files of Commissioner office found in garbage heap, Police Commissioner reprimand

कानपुर पुलिस की लापरवाही: कूड़ेदान में मिली महिला अपराधों से जुड़ी फाइल्स, दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 09 Oct 2023 03:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 09 Oct 2023 03:34 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस कमिश्नर ऑफिस के महत्वपूर्ण अभिलेखों के कूड़े के ढेर में मिलने की सूचना पर पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त पहुंचे हैं। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई है।

विज्ञापन
Negligence of Kanpur Police, Files of Commissioner office found in garbage heap, Police Commissioner reprimand
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला अपराधों को लेकर कानपुर कमिश्नेट पुलिस कितनी गंभीर है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सोमवार को खुद पुलिस कमिश्नर कार्यालय में देखने को मिला। कमिश्नर ऑफिस परिसर में स्थित महिला अपराध शाखा कार्यालय के बाहर कूड़ेदान में महिला अपराधों से जुड़ी फाइलें, लिफाफे में बंद प्रार्थना पत्र व अन्य कागजात पड़े मिले।

विज्ञापन

इसकी सूचना पाकर पाकर खुद पुलिस कमिश्नर ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद महिला अपराध शाखा में तैनात दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।  पुलिस कमिश्नर डॉ. आरके विश्वकर्मा सोमवार की दोपहर अचानक पुलिस ऑफिस में स्थित विभिन्न कार्यालयों को निरीक्षण करने निकल पड़े।
विज्ञापन

वह मातहतों के साथ आईजीआरएस, रिट सेल आदि कार्यालयों का हाल देख रहे थे। उसी दौरान महिला अपराध शाखा के बाहर कूड़ेदान में कुछ फाइलें और करीब दो सौ बंद लिफाफे पड़े होने की उन्हें खबर मिली। वह फौरन मौके पर पहुंचे और जेसीपी अपराध नीलाब्जा चौधरी समेत कई अफसरों को मौके पर बुलाकर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अपराध शाखा में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की
फाइलों और कागजातों को कूड़ेदान के निकाल कर देखा गया, तो फाइल और लिफाफा बंद दस्तावेज महिला अपराध शाखा से जुडे मिले। पुलिस कमिश्रर ने पुलिस उपायुक्त अमिता सिंह और महिला अपराध शाखा में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस उपायुक्त महिला अपराध अमिता सिंह को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दरोगा और महिला सिपाही निलंबित
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले में महिला अपराध शाखा में तैनात दरोगा सुरेश सिंह रजावत और महिला सिपाही नीतू सिंह को प्रारंभिक जांच में दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है, जो और दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह लापरवाही का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed