फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Negligence in making road of CM Grid Scheme, notice to contractor

Kanpur News: सीएम ग्रिड योजना की सड़क बनाने में लापरवाही, ठेकेदार को नोटिस

Fri, 28 Feb 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Negligence in making road of CM Grid Scheme, notice to contractor
कानपुर। नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना की सड़क बनाने में लापरवाही कर रही ठेकेदार कंपनी एसएस इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस दिया है। कंपनी से तत्काल यातायात विभाग से पास (परमिट) लेने के लिए कहा है। विलंब करने पर फर्म के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना फेज-1 के तहत जोन-3 के अंतर्गत बाबा कुटी चौराहे से मार्बल मार्केट, सोटे बाबा हनुमान मंदिर चौराहा होते हुए किदवईनगर के-ब्लाॅक में अलंकार गेस्ट हाउस तिराहे तक सड़क बनाने का ठेका एसएस इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया है। कंपनी ने कई जगह फुटपाथ भी खोद दिया है और कई जगह मलबे के ढेर लगा दिए हैं। इससे क्षेत्रवासियों को दिक्कतें हो रही हैं। इससे गुस्साए किदवईनगर के लोगों ने 15 दिन पहले काम भी रुकवा दिया था। दूसरी तरफ ठेकेदार ने इस कार्य के लिए मशीनरी, वाहनों के नो-एंट्री जोन में आवागमन के लिए यातायात विभाग से पास नहीं बनवाए हैं। मुख्य अभियंता कार्यालय से इस संबंध में उन्हें तीन बार पत्र भी लिखे गए। यातायात विभाग का कहना है कि वाहनों के कागज पूरे न होने के कारण अनुमति नहीं दी जा सकती। नगर निगम जोन-3 के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि यातायात विभाग को तत्काल वाहनों, मशीनों के पूरे कागज उपलब्ध कराएं और परमिट लें, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed