फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   negligence in hospital newborn life

अस्पताल में लापरवाही, गई नवजात की जान 

Thu, 20 Apr 2017 01:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 01:21 AM IST
सार

इटावा की घटना, गर्भवती की हालत गंभीर होने के बाद भी रेफर नहीं करने का आरोप
निजी वैन से लखना अस्पताल ले गए परिजन, सीएमओ ने दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
negligence in hospital newborn life
डेमो

विस्तार

महेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंची गर्भवती की हालत गंभीर होने के बाद भी चिकित्साकर्मियों ने रेफर नहीं किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन निजी वैन से लखना सीएचसी ले गए, जहां नवजात की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इटावा के बकेवर इलाके के इकनौर गांव के नीरज की पत्नी नीलम को मंगलवार रात करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन व आशा बहू अनीता एंबुलेंस से महेवा सीएचसी ले गए। परिजनों के मुताबिक रात करीब दो बजे डिलीवरी विभाग में तैनात कर्मचारियों ने नीलम को भर्ती किया। इसी बीच नीलम की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने जिला अस्पताल रेफर करने की फरियाद की, लेकिन कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। सुबह पांच बजे एएनएम ने स्थिति गंभीर बता बाहर ले जाने की सलाह दी तो एंबुलेंस देने से मना कर दिया गया। 
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने फोन कर इकनौर गांव से निजी वैन मंगवाई। वे उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में प्रसव होने लगा। स्थिति बिगड़ती देख उसे रास्ते में पड़ने वाले लखना सीएचसी ले जाया गया। वहां एएनएम राजरानी ने प्रसव कराया। इस दौरान नवजात की मौत हो गई। नीलम की सास मुन्नी देवी ने बताया कि रात में ही बहू को रेफर कर दिया गया होता तो बच्चे की जान न जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पूरे मामले की सीएमओ से शिकायत की है। सीएमओ डा. राजीव कुमार यादव का कहना है कि यह गंभीर लापरवाही है। सभी पहलुओं की जांच के बाद दोषियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत पूछे जाने पर महेवा सीएचसी प्रभारी डा. यतेंद्र राजपूत ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कह मोबाइल स्विच आफ कर लिया। महेवा अस्पताल के डिलीवरी विभाग में प्रसूता को रात दो बजे भर्ती दिखाया गया है और 15 मिनट बाद ही परिजनों द्वारा जबरन ले जाने की बात रजिस्टर में दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed