{"_id":"6ae8b55a3da2985103068c1d","slug":"negligence-case-of-molestation-and-assault-registered-five-months-late-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: छेड़छाड़ और पीटने के मामले में पांच महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: छेड़छाड़ और पीटने के मामले में पांच महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
Mon, 02 Nov 2026 09:38 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। युवती के साथ पांच महीने पहले हुई छेड़छाड़ और पीटने की घटना में पुलिस ने अब जाकर प्राथमिकी दर्ज की है। युवती के अनुसार वह पांच महीने से थाना, चौकी के चक्कर लगाकर थक गई। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की जिसके बाद सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की जा सकी।
कोयलानगर निवासी युवती के मुताबिक बीते 21 जून की शाम को वह अपने घर जा रही थी। तभी इलाके के अभिषेक मिश्रा ने अभद्र कमेंट किया। विरोध करने पर गाली-गलौज की। फोन छीनकर फेंक दिया। हो-हल्ला सुनकर इलाके के लोगों ने उसे पकड़ लिया। पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।
खुन्नस में अभिषेक ने अपनी बहन नीशु समेत 25 अज्ञात लोगों संग मिलकर घर पर हमला किया। पूरे परिवार को घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि भाई की चेन और 9,475 रुपये लेकर भाग गए। बचाने आई मां का कुर्ता फाड़ दिया। दोबारा पुलिस से शिकायत करने पर कपड़े उतरवाकर मोहल्ले में घुमाने की धमकी दी। इंस्पेक्टर के अनुसार रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

मामले में उस वक्त रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं हुई इसकी जांच एसीपी से कराई जाएगी। यदि किसी पुलिस कर्मी की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी ईस्ट