{"_id":"5caceaeebdec22144855a5ee","slug":"negative-marking-in-b-ed-entrance-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं ताे जरूर पढ़े ये खबर, तीन गलत जवाब पर कटेंगे दो अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं ताे जरूर पढ़े ये खबर, तीन गलत जवाब पर कटेंगे दो अंक
Wed, 10 Apr 2019 12:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
बीएड की प्रवेश परीक्षा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के विभिन्न बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को होनी है। किसी भी तरह की धांधली रोकने के लिए पहली बार प्रवेश परीक्षा में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का फैसला लिया गया है। साथ ही इस बार प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी है।
विज्ञापन
कानपुर में परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी सीएसजेएमयू को दी गई है। विवि प्रशासन ने इसके लिए शहर में 91 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं जिसमें 45590 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। मंगलवार को इस बाबत बरेली विश्वविद्यालय में बैठक हुई।
विज्ञापन
15 को शहर के 91 केंद्रों पर 45590 छात्र देंगे परीक्षा, बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी
इसमें सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह व डॉ. संदीप कुमार सिंह ने हिस्सा लिया। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर दो से पांच बजे के बीच परीक्षाएं होगी।
सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन निर्धारित समयावधि से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र्र पहुंचना होगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद आएंगे, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर 13 अप्रैल को विवि में सभी पर्यवेक्षक और केंद्राध्यक्ष की बैठक बुलाई गई है।
डॉ. संदीप कुमार सिंह के मुताबिक निगेटिव मार्किंग का अभ्यर्थियों का विशेष ध्यान रखना है। हर सही जवाब पर दो अंक मिलेंगे। साथ ही तीन गलत जवाब पर दो अंक काटे जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में आवेदन करते समय लगाई गईं फोटो की दो अतिरिक्त कॉपी परीक्षा केंद्र पर लानी होंगी। सभी अभ्यर्थी भारत सरकार से मान्य फोटो आईडी भी लेकर आएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा ब्लैक डॉट पेन से ही देनी होगी।