फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Neeraj Rani became District Panchayat President

नीरज रानी बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

Sun, 04 Jul 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Neeraj Rani became District Panchayat President
कानपुर देहात। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए मतदान में नीरज रानी ने 26 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सपा के प्रत्याशी राम सिंह यादव को केवल 5 मत ही मिले। डीएम ने नीरज रानी को निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दिया। हालांकि, नतीजे आने के बाद भाजपा की ओर से जारी सूची में पार्टी ने उन्हें अपने खाते में शामिल किया है। वहीं उनके पति ने भी पार्टी का समर्थन मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 32 जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने पर अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के छोटे भाई राजेंद्र सिंह गौर की पत्नी नीरज रानी ने दावेदारी की थी। वहीं समाज वादी पार्टी ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव को दावेदार बनाया था।
विज्ञापन

प्रेक्षक विशेष सचिव ऊर्जा एवं निदेशक नेडा भवानी सिंह खगारौत की मौजूदगी में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कलक्ट्रेट में मतदान कराया गया। मतदान के लिए तीन बजे तक का समय तय था। वहीं दोपहर 12 बजे तक आधे से अधिक सदस्यों ने मतदान कर दिया। दोपहर 1:10 बजे बिरहुन सीट से सदस्य अंकित यादव ने 29 वां वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बारा से जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम व असालतगंज के सदस्य विश्राम सिंह ने मतदान किया। जजमुइया सीट से सदस्य बृजेंद्र त्रिवेदी उर्फ बउवा मतदान करने नहीं पहुंचे। दोपहर तीन बजे के बाद मतों की गणना कराई गई। इसके बाद परिणाम की घोषणा की गई। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम जेपी सिंह ने बताया कि मतगणना में नीरज रानी को 26 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंद्वी राम सिंह यादव को पांच मत मिले। निर्वाचित नीरज रानी को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
समर्थकों संग पहुंची नीरज रानी
कानपुर देहात। जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों के साथ पैदल ही नीरज रानी विकास भवन के पास बने पांडाल तक गई। इस दौरान समर्थक नारेबाजी करते रहे। पांडाल में समर्थकों ने 11 किलो की माला सांसद, विजेता नीरज रानी, सहयोगी सदस्यों को पहनाई। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने छोटे भाई की पत्नी की जीत को समर्थकों की जीत बताया। उन्होंने सभी को कंचौसी आवास चलने का न्योता दिया और कहा कि आवास पर तिलक कर सभी का आभार व्यक्त किया जाएगा। संवाद
सजने लगा जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय
कानपुर देहात। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सांसद की बहू नीरज रानी के निर्वाचित होने के साथ ही नये अध्यक्ष की अगवानी को जिला पंचायत भवन को सजाया संवारा जा रहा है। पूरे भवन की दीवारों पर पीला रंग किया गया है। खिड़कियों पर पेंटिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है। नये जिला पंचायत अध्यक्ष के पद व गोपनीयता की शपथ का कार्यक्रम अभी तय नहीं है।

हालांकि जल्द की शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय होने की उम्मीद है। निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों के लिए सभागार को दुरुस्त कराया जा रहा है। खराब एसी की मरम्मत का काम शनिवार को मैकेनिक बुलाकर कराया गया। वहीं पूरे भवन के रंग रोगन का काम तेजी से कराया जा रहा है। सोमवार तक रंग रोगन व पेंटिंग का काम पूरा होने की उम्मीद है। अपर मुख्य अधिकारी मणींद्र ने बताया कि अभी पुताई का काम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed