{"_id":"6862f2680ca2b31ec3059f4c","slug":"ncc-cadets-mesmerized-with-patriotic-songs-dance-drama-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1169535-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों, नृत्य, नाटक से किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों, नृत्य, नाटक से किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कैडेट्स।
- फोटो : संस्था
कानपुर। 103 यूपी बटालियन एनसीसी कानपुर के शिविर में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें कैडेट्स ने व्यक्तिगत और समूह में शानदार प्रस्तुतियां दींं। कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों, नृत्य, नाटक और कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को कमांडिंग ऑफिसर, लेफ्टिनेंट कर्नल ललिताभ राम कृष्णा ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी कैडेट्स भारत के भविष्य हैं।
देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ अगर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे तो राष्ट्र के निर्माण में उनकी भूमिका गौरवशाली होगी। यह मंच केवल मनोरंजन नहीं, आत्म विकास और आत्मविश्वास का माध्यम है। कार्यक्रम में बटालियन का स्टाफ, शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य और शिक्षक शामिल हुए।