{"_id":"6ace8d051fe38cf1ce090b2f","slug":"ncc-cadets-handled-the-traffic-arrangements-kanpur-news-c-220-1-ka21001-150454-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था
Wed, 14 Oct 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगर के प्रमुख चौराहों पर मंगलवार को एक अलग नजारा देखने को मिला। आमतौर पर जहां ट्रैफिक पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था संभालते नजर आते हैं, वहीं सुबह 11 बजे से एनसीसी की बालिका कैडेट्स ने ट्रैफिक संचालन की जिम्मेदारी संभाली।
हाथों में यातायात संकेतों की कमान लेकर कैडेट्स ने न सिर्फ वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाया, बल्कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान महिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी उनके साथ मौजूद रहे, ताकि यातायात संचालन में किसी तरह की परेशानी न हो। नवरात्र के दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस विशेष पहल का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
अकबरपुर अंडरपास, नमस्ते चौराहा, डमरू चौराहा, रूरा तिराहा और डॉल्फिन तिराहा पर एनसीसी की महिला कैडेट्स ने यातायात व्यवस्था संभाली। एनसीसी कैडेट्स सोनी, दामिनी पाल, सगुन, भारती व प्रियंका ने बताया कि इस दौरान यातायात पुलिस के माध्यम से ट्रैफिक को क्लियर कराना, सेफ्टी, गलत दिशा, लोगों के साथ व्यवहार व नियमों की जानकारी मिली। इससे यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालन में इनकी भूमिका का भी पता चला है। कैडेट्स ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने और निर्धारित पार्किंग में ही गाड़ियां खड़ी करने की अपील की।
विज्ञापन
साथ ही वाहन चालकों को समझाया कि जल्दबाजी में गलत दिशा से वाहन निकालना या निर्धारित यू-टर्न का इस्तेमाल नहीं करना दुर्घटना का कारण बन सकता है। बाजारों में खरीदारी के दौरान सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी करने से भी जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में लोगों से निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करने की अपील की गई। यहां महिला एसआई ललिता मेहता, नीरज शर्मा, कांस्टेबल रामा यादव, दीपा, टीआई विवेक सिंह, टीएसआई सिराजुद्दीन, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।