फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NC delegation meets victim Dalit family

Kanpur News: पीड़ित दलित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

Thu, 30 Oct 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
NC delegation meets victim Dalit family
भरथना। मोहल्ला रानीनगर के एक दलित के साथ मारपीट के मामले में गुरुवार को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। पीड़ित परिवार को मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व विधायक ब्रजेंद्र व्यास ने बताया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित व उसके परिवार के साथ है। घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने के लिए पुलिस अधिकारियों से मिलकर मांग करेंगे। बताया कि आठ अक्तूबर की घटना के बाद 25 अक्तूबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना संज्ञान में आई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 16 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बनाकर पीड़ित परिवार से मिलने के निर्देश दिए। कहा कि रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है। पूर्व प्रदेश सचिव अनिल यादव, जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मो. राशिद खान, कॉर्डिनेटर सुमन तिवारी, प्रशांत तिवारी आदि शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल सीओ अतुल प्रधान से भी मिला। उनसे आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रमोद शंखवार, सुखराम सिंधी, प्रताप नारायण मिश्रा, सतीश नागर, संजय दोहरे, महेंद्र पाल भूरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह है मामला
25 अक्तूबर को एक युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मोहल्ला रानीनगर निवासी सुमित दिवाकर ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि आठ अक्तूबर की शाम लगभग सात बजे नंदन गुप्ता, लड्डू गुप्ता निवासीगण महावीर नगर व सतेंद्र कुमार निवासी पुराना भरथना ने उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद यहां से उसे मंडी रोड पर स्थित एक प्लॉट में ले गए। यहां गालियां दी और उसकी पिटाई की। आरोप है कि गला दबाकर मारने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed