फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nazul Property Case: reward of Rs 25,000 each has been announced on nine absconding associates of Avnish

Nazul Property Case: अवनीश के फरार नौ साथियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Wed, 14 Aug 2024 10:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Aug 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
Nazul Property Case: reward of Rs 25,000 each has been announced on nine absconding associates of Avnish
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन कब्जाने के मामले में अवनीश दीक्षित और सपा नेता राहुल वर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस पहले ही कोर्ट से जारी हो चुके गैर जमानती वारंट तामील (रिसीव) करा चुकी है। इसके बाद भी फरार आरोपी खुद को कानून के हवाले नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नौ आरोपियों में फीलखाना के पटकापुर निवासी अली अब्बास, बजरिया के बरकमंडी निवासी विंसेंट विक्रम उर्फ विक्की चार्ल्स, परमपुरवा जूही निवासी संदीप शुक्ला, कोतवाली क्षेत्र के दूधवाला बंगला स्थित मैथोडिस्ट कंपांउड में रहने वाले अर्पण एरियल, उसके पिता नौरिस एरियल, मां कमला एरियल, भाई अभिषेक एरियल उर्फ सोनू, झांसी के थाना नवाबाद के झोकनबाद अस्पताल निवासी हरेंद्र मसीह और सिविल लाइंस निवासी जीतेश झा पर इनाम घोषित किया गया है। डीसीपी के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें उनके संभावित ठिकानों में दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed