फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nazul Property Case, Neither the accused nor the documents were found, police raid in search of accused

Nazul Property Case: दबिश में न आरोपी मिले और न ही दस्तावेज, फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश

Fri, 23 Aug 2024 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Aug 2024 02:10 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के मुताबिक ऐसी सूचना मिली है कि अवनीश की विदेश यात्रा की फंडिंग भी कुछ लोगों ने की थी। इन सभी मुद्दों पर इनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
Nazul Property Case, Neither the accused nor the documents were found, police raid in search of accused
अवनीश दीक्षित - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में अभिनव शुक्ला और जितेश झा भी आरोपी हैं। 25-25 हजार के दोनों इनामी फरार चल रहे हैं। इनकी तलाश में पुलिस ने एक निजी चैनल के मालिक संजीव दीक्षित के दो ठिकानों पर गुरुवार को दबिश दी। इसके अलावा सुनील शुक्ला उर्फ जीतू के भी दो घरों में दबिश दी। पुलिस को सूचना थी कि दोनों फरार आरोपी इन्हीं के यहां छिपे हैं।

विज्ञापन

जमीन के कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी इनके यहां रखे गए हैं। हालांकि पुलिस को इनके यहां से कुछ बरामद नहीं हुआ। अब पुलिस संजीव और जीतू को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस देगी। एडीसीपी साउथ, एडीसीपी सेंट्रल, तीन एसीपी और सात थानेदारों के साथ सबसे पहले सूटरगंज ग्वालटोली स्थित संजीव के घर पहुंची। एडीसीपी सेंट्रल ने बताया कि यह पुराना मकान है।
विज्ञापन

वहां पर उनके हिस्से में ताला लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस सिविल लाइंस स्थित उनके एक घर और ऑफिस पहुंची। यहां भी ताला लगा मिला।इसके बाद अफसर दलबल के साथ अशोकनगर स्थित जीतू शुक्ला के घर पहुंचे। एडीसीपी महेश कुमार के मुताबिक जीतू के अशोक नगर में दो घर हैं। एक पुराना घर है, दूसरे का निर्माण चल रहा है। दोनों ही घरों में सुनील शुक्ला नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरायेदारों ने सबकुछ सही-सही बता दिया
परिवार के लोग मिले, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं थी कि सुनील कहां है। पुलिस ने घर की पूरी तलाशी ली, लेकिन आरोपी और दस्तावेजों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं संजीव दीक्षित का कहना है कि हमारे पुराने मकान में कुछ लोगों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस आई थी। किरायेदारों से पूछा गया, तो उन लोगों ने सबकुछ सही-सही बता दिया। पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। जहां बुलाया जाएगा, वहां जाकर सवालों के जवाब देंगे।

दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस देगी पुलिस
पुलिस के मुताबिक इन दोनों के बारे में जानकारी मिली है कि अवनीश दीक्षित को फंडिंग करने के अलावा यह लोग उसके करीबी भी थे। इन दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस दिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के मुताबिक ऐसी सूचना मिली है कि अवनीश की विदेश यात्रा की फंडिंग भी इन्हीं लोगों ने की थी। इन सभी मुद्दों पर इनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

जो फोटो वायरल हुई, वह भी इन्हीं के फार्म हाउस की
पुलिस के मुताबिक अवनीश दीक्षित और अन्य की असलहों के साथ जो फोटो वायरल हुई थी। वह भी इन्हीं के फार्म हाउस की थी। अब तक की जांच में पता चला है कि अवनीश या उसकी पत्नी के नाम पर कोई शस्त्र लाइसेंस नहीं है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि असलहा किसका था और अवनीश के पास क्या कर रहा था, फार्म हाउस में असलहों का प्रदर्शन क्यों किया जा रहा था, इन सभी मुद्दों पर इनके बयान दर्ज किए जाएंगे तो इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed