यूपी के उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रसूलाबाद निवासी बी एस एफ जवान अरविंद विमल पश्चिम बंगाल के कूच विहार मे देश की सेवा करते वक्त शहीद हो गये।
घटना देर रात 2 बजे की है जब नक्सलवादियों ने जवान की हत्या कर दी।
सैनिक के शहीद होने की सूचना पर नगर पंचायत में कोहराम मच गया। शहीद का शव आज रात (गुरुवार) तक घर पर पहुंचने की संभवना है।
आसीवन क्षेत्र की नगर पंचायत रसूलाबाद निवासी अरविंद विमल पुत्र सुरेश कुमार उम्र 26 वर्ष सन 2011 में बी एस एफ मे भर्ती हुए थे। इस समय पश्चिम बंगाल के कूच विहार मे हेडकास्टेबल के पद पर तैनात थे ।
4 of 6
शहीद के घर पर मातम का माहौल
बीती रात दो बजे ड्यूटी पर खाना खाने के लिए जा रहे थे तभी नक्सलियों ने हत्या कर दी। गश्ती दल की निगाह इन पर पड़ी तो पास जाकर देखा तो पता चला कि अरविंद विमल शहीद हो गए हैं। सुबह 6 बजे घर पर फोन द्वारा सूचना दी गई।
खबर पहुंचते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते खबर जंगल की आग की तरह पूरी नगर पंचायत से लेकर पूरे क्षेत्र में फैल गई। शहीद के घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।