फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से नवरात्रः विशेष मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ नैवेद्य से कर सकते हैं ‘मां को प्रसन्न’

Thu, 21 Sep 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 21 Sep 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
navratri start from today
मां दुर्गा को विशेष प्रकार के नैवेद्य से प्रसन्न कर सकते हैं
 21 सितंबर से नवरात्र की शुरुआत के मद्देनजर बुधवार को देवी मंदिरों से लेकर लोगों ने घरों में विशेष रूप से साफ - सफाई कर कलश स्थापना की तैयारियां कीं। सीएम योगी के निर्देश के बाद मंदिर में 3 शिफ्टों में साफ-सफाई, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए ड्यूटियां लगाई हैं। अन्य देवी मंदिरों में भी विशेष रूप से साफ - सफाई के निर्देश दिए गए हैं।



 
navratri start from today
भारतीय संस्कृति में शक्ति पूजन (नवरात्र) का विशेष महत्व है
पंडित दीपक पांडेय के अनुसार इस नवरात्रि में मां दुर्गा को विशेष प्रकार के नैवेद्य से प्रसन्न कर सकते हैं। आरोग्य प्राप्ति के लिए घी, आयुष्य के लिए चीनी, दुख निवारण के लिए खीर, सुख - समृद्धि प्राप्ति के लिए मालपुआ, शारीरिक पुष्टि के लिए केले, आकर्षण के लिए शहद, शोक मुक्ति के लिए गुड़, संतान सुख में वृद्धि के लिए नारियल, भयमुक्ति के लिए गंगाजल अर्पित करें। मां की उपासना कर गृहदोष भी दूर किया जा सकता है। भारतीय संस्कृति में शक्ति पूजन (नवरात्र) का विशेष महत्व है।
 
navratri start from today
इनकी उत्पत्ति महाकाली, महा सरस्वती, महालक्ष्मी के सम्मिलत रूप में हुई
शक्ति के रूप में किसी न किसी देवी के रूप में उपासना शुरू हो गई थी। रामायण, महाभारत आदि में होती हुई शक्ति उपासना लौकिक साहित्य में समाहित हो गई। आगम और निगम दोनों में ही शक्ति उपासना का विशेष महत्व है। नवरात्र में शक्ति के विशेष रूपों (शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री) का पूजन किया जाता है। मां दुर्गा को अंबिका के रूप में जाना जाता है। इनकी उत्पत्ति महाकाली, महा सरस्वती, महालक्ष्मी के सम्मिलत रूप में हुई है। दुर्गम नामक महा दैत्य का वध करने के कारण इन्हें दुर्गा कहा जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri start from today
दुर्गम नामक महा दैत्य का वध करने के कारण इन्हें दुर्गा कहा जाता है
इस समय करें कलश स्थापना
प्रथम कलश स्थापना समय - प्रात: 5:59 बजे से सुबह 8:55 बजे
द्वितीय कलश स्थापना समय - सुबह 11:34 बजे से दोपहर 12:34 बजे
तृतीय कलश स्थापना समय - दोपहर 12:21 बजे से 2:26 बजे तक 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed