{"_id":"6337c7e70d52f85d3b37e63d","slug":"navratri-maa-junglee-devi-temple-of-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navratri: नीम के पेड़ में प्रकट हुई थीं मां जंगली देवी, ढाई क्विंटल भारी चांदी के सिंहासन पर विराजमान हैं माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratri: नीम के पेड़ में प्रकट हुई थीं मां जंगली देवी, ढाई क्विंटल भारी चांदी के सिंहासन पर विराजमान हैं माता
Sat, 01 Oct 2022 10:24 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:24 AM IST
सार
जंगल में मूर्ति मिलने के कारण माता का नाम जंगली देवी पड़ गया। यहां पर मंदिर निर्माण के समय अखंड ज्योति जलाई गई थी जो आज भी प्रज्ज्वलित है। मान्यता है कि दर्शन मात्र से ही मां भक्तों का कल्याण करती हैं।
विज्ञापन
मां जंगली देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बात 1970 से भी पहले की है। तब किदवई नगर में दूर-दूर तक जंगल हुआ करता था। यहां पर एक विशालकाय नीम का पेड़ था। जब यह पेड़ खोखला हुआ तो उसमें से मां दुर्गा की प्रतिमा निकली। इसके बाद आसपास के लोगों ने उनकी पूजा करनी शुरू कर दी। 1979 में तेज आंधी पानी से पेड़ गिर गया था।
विज्ञापन
दूसरे दिन सुबह लोगों ने मां को खुले आसमान के नीचे देखा तो चंदा एकत्र कर मठिया का निर्माण कराया। मंदिर के प्रबंधक विजय पांडेय ने बताया कि जंगल में मूर्ति मिलने के कारण माता का नाम जंगली देवी पड़ गया। तभी श्री जंगली देवी मंदिर ट्रस्ट बना। ट्रस्ट के सदस्य आज भी मंदिर की देखरेख करते है।
विज्ञापन
यहां पर मंदिर निर्माण के समय अखंड ज्योति जलाई गई थी जो आज भी प्रज्ज्वलित है। मान्यता है कि दर्शन मात्र से ही मां भक्तों का कल्याण करती हैं। नवरात्र पर मंदिर में शहर के अलावा दूर-दूर के जिलों से सैकड़ों लोग दर्शन करने के लिए यहां आते हैं। मां ढाई क्विंटल भारी सिंहासन पर विराजमान हैं, प्रतिमा के ऊपर लगा छत्र भी चांदी का है।
विज्ञापन