फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Naughty children put stones on the track, stopped the train

जालौन: शरारती बच्चों ने ट्रैक पर रखे पत्थर, रोकी गई ट्रेन, आरपीएफ ने पकड़ा, हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द किया

Thu, 07 Jan 2021 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Jan 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Naughty children put stones on the track, stopped the train
सांकेतिक तस्वीर
झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के आटा उसरगांव सेक्शन में गुरुवार की सुबह मुंबई से गोरखपुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस के सामने शरारती बच्चों ने पत्थर रख दिए। ट्रेन चालक ने ट्रैक पर बच्चों को देखकर तत्काल ही गाड़ी को रोक दिया।
विज्ञापन


पास आकर देखा तो ट्रैक पर पत्थर रखे मिले। चालक ने पत्थर हटाकर सूचना कंट्रोल रूम को दी। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया। बाद में परिजनों के सुपुर्द कर उन्हें हिदायत देकर छोड़ा। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह नौ बजे जनसाधारण एक्सप्रेस जब उसरगांव रेलवे स्टेशन के यार्ड से गुजर रही थी, तभी ट्रेन चालक ने ट्रैक के किनारे तीन नाबालिगों को देखा। वह ट्रैक पर कुछ कर रहे थे। इस पर चालक ने ट्रेन रोक दी। पास जाकर देखा तो ट्रैक पर पत्थर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने कंट्रोल रूम झांसी और उसरगांव रेलवे स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस रमेश बाबू को सूचना दी। डिप्टी एसएस की सूचना पर आरपीएफ दरोगा किशनलाल आरपीएफ बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों बच्चों को पकड़ लिया और उनके माता पिता को भी बुलवाया।


इसी बीच मुख्य लोको इंस्पेक्टर व रेल पथ निरीक्षक जीएस निरंजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार की। आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता का कहना है कि तीनों नाबालिगों की उम्र सात से नौ साल के बीच है। उनके परिजनों को हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed