फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Naubasta police station sub-inspector arrested for taking bribe of Rs 20,000

Kanpur News: 20 हजार रुपये रिश्वत लेने में नौबस्ता थाने का सबइंस्पेक्टर गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Naubasta police station sub-inspector arrested for taking bribe of Rs 20,000
दरोगा अ​भिनव चाैधरी। - फोटो : पुलिस
कानपुर। नौबस्ता थाने में दर्ज मुकदमे में नाम हटाने को लेकर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने में सब इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। टीम ने रुपये लेते सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथों दबोचा। घूसखोर को गिरफ्तार कर टीम कैंट थाने ले गई। जहां सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ शुरू की। मंगलवार को सब इंस्पेक्टर को टीम लखनऊ ले जाएगी।
विज्ञापन



एंटी करप्शन टीम ने बताया कि जनवरी में नौबस्ता थाने में कारोबारी त्रिपुरेश मिश्रा ने हमीरपुर के सिचौली निवासी बृज बिहारी लाल, फतेहपुर बाबूपुर निवासी अधिवक्ता प्रत्यूष कुमार, सीसामऊ निवासी सक्षम सोनकर, अमौली निवासी आनंद कुमार के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर संपति कब्जाने व उसे खाली करने के लिए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की विवेचना सब इंस्पेक्टर अभिनव चौधरी कर रहा था। उसने आरोपी प्रत्यूष का नाम हटाने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिस पर उन्होंने एंटी करप्शन की टीम से शिकायत की। सब इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए सोमवार को टीम गठित की गई। टीम ने प्रत्यूष के 20 हजार रुपये में केमिकल लगा दिया था। इसके बाद प्रत्यूष ने दरोगा को रुपये देने के लिए यशोदा नगर स्थित श्री राम चौक बुलाया। प्रत्यूष ने जैसे ही 20 हजार सब इंस्पेक्टर को दिए तो वहां पहले से छिपी एंटी करप्शन की टीम को उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इशारा किया। सब इंस्पेक्टर के हाथों में पानी डाला गया तो गुलाबी रंग निकलने लगा, जो नोटों में लगे केमिकल का था। इसके बाद टीम उसे अपने साथ कैंट थाने ले गई। मालूम हो कि इससे पहले कई घूसखोरों को एंटी करप्शन की टीम रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन



गैंगस्टर की पत्नी से पूछा था करवा चौथ कैसे मनाया
हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में दिसंबर 2024 को गैंगस्टर गोपाल सचान की पत्नी को फोन करके सब इंस्पेक्टर अभिनव चौधरी ने करवा चौथ कैसे मनाया पूछा था। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद कमिश्नरेट के उच्चाधिकारियों ने उसका तबादला नौबस्ता कर दिया था। नौबस्ता के राधापुरम त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के पास बिल्डर राहुल पर गोपाल सचान द्वारा गोली चलने का आरोप था। जिसके बाद सब इंस्पेक्टर ने मामले की जांच शुरू की थी। इसके साथ अन्य कई विवादों में उसका नाम आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन





एंटी करप्शन यूनिट 2024 में कर चुकी यह कार्रवाईयां
26 फरवरी 2024- कानपुर देहात के लेखपाल संजीव कुमार और साथी राजीव सचान को 18 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया गया था।
1 मार्च 2024- कन्नौज में खंड शिक्षा अधिकारी के बिल लिपिक विमल कुमार को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
18 मार्च 2024- सीएसए के वरिष्ठ सहायक शंकर बक्श सिंह को 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
10 अप्रैल 2024- विद्युत विभाग दक्षिणांचल के कार्यकारी सहायक संदीप कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।
31 मई 2024- वन विभाग के सम्प्रति अपर सांखिकीय अधिकारी बृजेन्द्र सिंह को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
28 जून 2024- घाटमपुर के लेखपाल पंकज कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
31 जुलाई 2024- नर्वल के लेखपाल सूरज और कानूनगो गौतम को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
2 सितंबर 2024- एक निजी कॉलेज के प्रिंसिपल को 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
10 सितंबर 2024- एसीपी बाबूपुरवा के दीवान शहनवाज खान को 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
25 सितंबर 2024- नरवल में महिला लेखपाल को 10 हजार रुपये रिश्वत के आरोप में निलंबित किया गया।
24 अक्टूबर 2024- चौबेपुर प्राथमिक विद्यालय ह्रदयपुर के सहायक अध्यापिका अंकिता पांडेय से 5 हजार की घूस लेते हेड क्लर्क विवेक पांडेय को गिरफ्तार किया।
अगर आपसे कोई मांगे घूस तो यहां करें शिकायत :
एंटी करप्शन यूनिट- 9454401887 (अराजपत्रित अधिकारियों के लिए)।
विजिलेंस यूनिट- 9454401872 व 9454401866 (राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों के लिए)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed