फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   National spokesperson of Sufi Islamic Board lodged FIR on Khadim of Ajmer Sharif Dargah

अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम पर सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 25 Jan 2021 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 Jan 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
National spokesperson of Sufi Islamic Board lodged FIR on Khadim of Ajmer Sharif Dargah
यूपी पुलिस
कानपुर में सूफी इस्लामिक बोर्ड को सोशल मीडिया के माध्यम से दलाल बोलने व अपशब्द कहने पर बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राजस्थान अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम के खिलाफ जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


परमपुरवा निवासी सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने बताया कि नवंबर 2020 में पीएफआई को देश में बैन कराने की मांग को लेकर बोर्ड के पदाधिकारियों ने 150 प्रार्थनापत्र राष्ट्रपति को भेजे थे।
विज्ञापन


इसके बाद राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती ने यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड कर पीएफआई का समर्थन करते हुए सूफी इस्लामिक बोर्ड को अपशब्द कहे। उन्होंने सरवर चिश्ती को कानूनी नोटिस भेज माफी मांगने को कहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से अब रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी संतोष आर्या ने बताया कि जाति, धर्म, स्थान के नाम पर विभिन्न समूहों में द्वेष फैलाने व आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed