फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   National, RBI, County, and Wonders Club Win Matches

Kanpur News: नेशनल, आरबीआई, काउंटी और वंडर्स क्लब ने जीते मैच

Thu, 26 Mar 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
National, RBI, County, and Wonders Club Win Matches
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को हुए पहले मैच में नेशनल क्लब ने रोलैंड क्लब को आठ रन से हराया। दूसरे मैच में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कैंपस आईआईटी को 11 रन से और तीसरे मैच में काउंटी क्लब ने एवरो क्लब को तीन विकेट से हराया। चौथे मैच में वंडर्स क्लब ने एसएसएस क्लब को आठ विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन


राहुल सप्रू मैदान पर हुए पहले मैच में नेशनल क्लब ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन बनाए। टीम से शिवांश तिवारी ने 40, शिवम दुबे ने 35, सचिन ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अब्दुल ने तीन, स्वास्तिक और यश ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, रोलैंड क्लब की पूरी टीम 31.4 ओवर में 171 रन पर आउट हो गई। टीम से कुलदीप श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 88 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में उदित श्रीवास्तव ने सात विकेट लिए जिस पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


आईआईटी मैदान पर हुए दूसरे मैच में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 34 ओवर में 188 रन बनाए। टीम से अमित मेहरा ने 40, अमित मिश्रा ने 38 व सतीश ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में भास्कर तिवारी ने तीन, कार्तिक, मयंक और अरनव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, कैंपस आईआईटी की पूरी टीम 40 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। टीम से अरनव ने 48, गौरव ने 34 और सौरभ ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में शशांक ने तीन, अमित मेहरा ने दो विकेट लिए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर हुए तीसरे मैच में एवरो क्लब ने 32.4 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाए। टीम से शिवम यादव ने 72, सैम करन और फैज ने 27-27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रियांशु पाल और वेद प्रकाश ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, काउंटी क्लब ने 31.5 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाकर मैच जीता। टीम से दीपांशु ने 50, ऋषभ उत्तम ने 48, अमन चौहान ने 34 और प्रियांशु पाल ने 21 रन बनाए। प्रियांशु पाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


एवरेस्ट मैदान पर हुए चौथे मैच में एसएसएस क्लब ने 32.5 ओवर में 186 रन बनाए। टीम से जय प्रकाश ने 83, उत्कर्ष ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में यश यादव ने पांच, हिमेंद्र ने तीन और राही प्रताप ने दो विकेट लिए। वहीं, वंडर्स क्लब ने 31.4 ओवर में दो विकेट पर 189 रन बनाकर मैच जीता। टीम से निलेश कौल और अतुल ने 60-60 और राहुल वर्मा ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में नितिन तोमर ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच यश यादव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed