{"_id":"61fc3173091c9b7f3c2f9e9d","slug":"national-president-of-bjp-will-come-to-pukhrayan-s-rsgu-pg-college-ground-today-pukhrayan-news-knp67871540","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरायां के आरएसजीयू पीजी कॉलेज मैदान में आज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरायां के आरएसजीयू पीजी कॉलेज मैदान में आज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
पुखरायां। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को पुखरायां के आरएसजीयू पीजी कॉलेज मैदान में जनसभा करेंगे। इसके लिए गुरुवार को तैयारियां की गईं। मंच के पास ही हेलीपैड बनाया गया है।
विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही स्टार प्रचारकों ने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएसजीयू पीजी कॉलेज में शुक्रवार को तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
मैदान की सफाई के साथ मंच व हेलीपैड का निर्माण करा दिया गया। गुरुवार की देर शाम तक सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। हेलीपैड निर्माण का जायजा लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी लिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया।