फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   National Highway under repairing in auraiya

बढ़ेगी दूरी पर बचेगी जिंदगी, बंद होंगे ये कट

Sat, 13 Jan 2018 05:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 13 Jan 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
National Highway under repairing in auraiya
मंडी गेट पर अवैध कट बंद करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर अवैध कटों की वजह से हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इनको बंद किया जाएगा। अकेले औरैया जिले से गुजरने वाले इस हाईवे पर एक दर्जन से ज्यादा अवैध कट हाईवे पर है। गलत तरीके से बनाए गए हाईवे के यह कट खतरनाक है। हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह यह अवैध कट ही है। हालांकि इसकी वजह से शहर के लोगों को सफर कई किलोमीटर तक बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

 

वैसे तो कानपुर-दिल्ली हाईवे पर यातायात नियमों के अनुसार वाहनाें को चढ़ने और उतरने के लिए निर्धारित स्थलों पर कट बने है। लेकिन कई स्थानों पर लोगों ने सुविधानुसार अवैध कट बना लिए हैं। यही नहीं होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप संचालकों ने भी अपनी सुविधानुसार हाईवे पर कट बना रखे हैं। डिीएम के आदेश पर जिले के हाइवे पर बने अवैध कटाें को बंद कराए जाने का कार्य शुरू किया जा चुका है। इन अवैध कटों के बंद होने के बाद कोई भी वाहन चालक हाईवे पर मनमर्जी से नहीं मुड़ सकेगा। 
विज्ञापन



कानपुर-दिल्ली हाईवे पर अवैध कट
औरैया कोतवाली क्षेत्र के इंडियन आयल तिराहा, मंडी समिति,  करमपुर मोड़,
गोपाल धर्मकांटा एवं अजीतमल कोतवाली के धर्मकांटा तिराहा, प्रतापपुर तिराहा, मुरादगंज चौराहा एवं लालपुर गांव के पास। 

यह रहेगा रुटमैप 
शहर के इंडियन आयल तिराहे का अवैध कट बंद होने से तीन किलो मीटर दूर हाईवे पर चलकर जैतापुर गांव के पास बने कट से गुजरना पड़ेगा। वहीं मंडी समिति, करमपुर मोड एवं गोपाल धर्मकांटा के पास बने कट से न होकर पांच किलो मीटर दूर चिरूहुली गांव के पास से निकलना पड़ेगा। वहीं अजीतमल के धर्मकांटा तिराहा, प्रतापपुर तिराहा, मुरादगंज तिराहा एवं लालपुर के ग्रामीणों को मुरादगंज के ओवरब्रिज से गुजरना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



हाइवे पर आठ अवैध कट बने हुए हैं। जिनमें से पांच अवैध कटों को बंद कराया जा चुका है। 
जबकि तीन और कटों को बंद कराए जाने का कार्य चल रहा है। अवैध कटों के बंद होने से हादसों में कमी आएगी, कई जानें बचेगी। हाइवे पर हादसों पर रोक लगाए जाने के लिए प्रयास चल रहे हैं।             -     मनोज सिंह  एआरटीओ
                                           

                                             
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed