फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nasra massacre: first stabbed on the neck and then stabbed in the head with axe

नासरा हत्याकांड: पहले गर्दन पर मारी रॉड फिर सिर पर कुल्हाड़ी से किए थे दो वार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

Thu, 06 Aug 2020 09:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 06 Aug 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
Nasra massacre: first stabbed on the neck and then stabbed in the head with axe
इसी कुल्हाड़ी से की थी हत्या - फोटो : amar ujala
कानपुर के बाबूपुरवा के बेगमपुरवा में नशेड़ी पति अनीश उर्फ गुड्डू ने विवाद के बाद पहले अपनी पत्नी नासरा (30) के गर्दन पर लोहे की रॉड मारी थी और फिर कुल्हाड़ी से सिर पर दो वार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। मृतका के गर्दन और सिर पर चोट के चार निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्यारोपी पति गुड्डू को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रिक्शा चालक गुड्डू पत्नी नासरा और तीन बच्चों के साथ मोहम्मद सलीम अंसारी के मकान में किराए पर रहता था। मंगलवार की रात नशेबाजी को लेकर हुए विवाद के बाद गुड्डू पत्नी की हत्या कर बच्चों के साथ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने उसे रेलवे लाइन के किनारे नया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उसे कोर्ट में पेेश किया। पुलिस ने उसके तीनों बच्चों को गुड्डू के एक रिश्तेदार को सौंप दिया। पुलिस का अभी मृतका के मायके वालों से संपर्क नहीं हो सका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed