फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Naseemuddin will become Congress's Muslim face

नसीमुद्दीन बनेंगे कांग्रेस का मुस्लिम चेहरा, इन जिलों में बना रखी है अच्छी पकड़

Thu, 22 Feb 2018 11:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Feb 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Naseemuddin will become Congress's Muslim face
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
कानपुरः बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के जरिए कांग्रेस ने मुस्लिमों को एकजुट करने की मंसूबा बनाया है। सिद्दीकी को पार्टी में लाने की मुख्य वजह उनकी कई जिलों के मुस्लिमों में अच्छी पकड़ मानी जा रही है। कांग्रेसियों को लोकसभा चुनाव में सिद्दीकी के प्रभाव का फायदा मिलने की उम्मीद है। बुधवार को सिद्दीकी दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके साथ शहर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके सलीम अहमद समेत आसपास के जिलों के कई कार्यकर्ता भी दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन



बसपा में रहते हुए सिद्दीकी ने बुंदेलखंड, इलाहाबाद, कानपुर, हमीरपुर, बांदा, लखीमपुर खीरी आदि जिलों के मुस्लिमों और बसपा के परंपरागत दलित मतदाताओं के बीच गहरी पकड़ बनाई। यह सभी जिले भाजपा के मध्य क्षेत्र में शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सिद्दीकी के जरिए कांग्रेस ने दलित-मुस्लिम मतों का बिखराव रोकने की तैयारी की है।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्दीकी को पार्टी प्रदेश की राजनीति में अपना मुस्लिम चेहरा बनाएगी। बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में सिद्दीकी को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में अन्य बसपा नेता भी कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed