फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Naresh Uttam said - BJP and Congress are like younger sisters, BJP is running dictatorial rule

नरेश उत्तम बोले- बीजेपी व कांग्रेस छोटी-बड़ी बहन जैसी, तानाशाही शासन चला रही भाजपा

Tue, 05 Oct 2021 07:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 Oct 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Naresh Uttam said - BJP and Congress are like younger sisters, BJP is running dictatorial rule
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल - फोटो : amar ujala
नौजवान पटेल यात्रा लेकर चित्रकूट पहुुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा पर तानाशाही वाला शासन चलाने का आरोप लगाया। कहाकि भाजपा सिर्फ भगवान राम के चित्र का प्रयोग करती है चरित्र उन जैसा नहीं है। भाजपा व कांग्रेस छोटी-बड़ी बहन की तरह हैं। सपाइयों को मिलकर अब भाजपा को भगाने का काम करना है। 
विज्ञापन


मंगलवार को जिले की सीमा मुरका गांव के पास सपाइयों ने यात्रा का स्वागत किया। रैपुरा के बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज परिसर में जनसभा में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भाजपा पर मुखर रहे। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसानों की आवाज कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। इस कांड में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा व यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन


दिवंगत किसान व अन्य को दो करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। 2022 के विधानसभा चुनाव में आम जनता अपने मन की आवाज सुनकर भाजपा को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह, अखिलेश कटियार, पूर्व प्रदेश सचिव कृष्णा पटेल, पार्षद देवेंद्र सिंह, चंद्रबली पटेल, जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, संदीप पटेल, आनंद उर्फ बब्बू त्रिपाठी, शिवशंकर यादव, अनिल प्रधान, डा. निर्भय सिंह पटेल, सत्यनारायण सिंह, भइयालाल यादव, साहबलाल द्विवेदी, सिद्धार्थ पांडेय, नरेंद्र यादव, फराज खान, गुलाब खान, मनोज यादव, सूरज पटेल, उदय प्रकाश, राजेंद्र मौर्य व आशुतोष अग्रहरि, गया प्रसाद सविता, गौरीशंकर मिश्र, रामकिशोर, पंकज गौतम, राजाबाबू आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed