{"_id":"5c43238fbdec225eb27a968f","slug":"naresh-agarwal-targets-akhilesh-yadav-and-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश-माया को लेकर ये बोल गए भाजपा नेता नरेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश-माया को लेकर ये बोल गए भाजपा नेता नरेश अग्रवाल
Sun, 20 Jan 2019 06:44 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 20 Jan 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव और मायावती पर हमला बोला है। हरदोई जिले में अपने आवास पर नरेश ने गठबंधन पर भी खूब तंज कसे। इस दौरान पूर्व सांसद ने अखिलेश यादव को एक नसीहत दे डाली। पार्टी की योजनाओं, कार्यों और नीतियों को गिनाते हुए दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा बसपा के बीच गठबंधन नहीं ठगबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बसपा मुखिया सपा की प्रवक्ता की तरह बयान दे रही हैं, उससे तो अच्छा यह है कि अखिलेश सपा का विलय बसपा में कर दें। विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास कोई चेहरा नहीं है। सिर्फ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए कवायद हो रही है। बसपा पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।
नरेश अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि पिछड़ों और अनुसूचित जाति के लोगों का आरक्षण खत्म किए बिना सवर्णों को भी दस फीसद आरक्षण देकर सराहनीय कार्य किया है। इसके अलावा जीएसटी के सरलीकरण पर भी उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यापारी समाज की ओर से जताया है।