फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Naresh Agarwal gave a big statement on Ram temple issue

भव्य राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता: नरेश अग्रवाल

Sun, 22 Sep 2019 06:18 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Naresh Agarwal gave a big statement on Ram temple issue
पत्रकारों से वार्ता करते नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि भव्य राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता। सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर मुद्दे की सुनवाई के लिए समय-सीमा तय कर सराहनीय कदम उठाया है। मुस्लिम समाज को भी देश की भावनाओं से खुद को जोड़ना चाहिए। 
विज्ञापन


वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान बहादुरों को चुप रहने की नसीहत देकर बिलकुल सही किया है। राम मंदिर मुद्दे पर कोई अड़ंगा न लगाया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का निस्तारण करने के लिए समय-सीमा तय कर यह भी बताया है कि मामले का निस्तारण कराना प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की स्थिति बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जीएसटी के स्लैब में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में चुनाव में किए गए सभी वादे पूरे कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध न करे, अच्छे कार्यों को स्वीकारे और कहीं कमी है तो बताए। विपक्ष को नकारात्मक रुख अपनाने का नतीजा उपचुनावों में भी भुगतना पड़ेगा। प्रेसवार्ता में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।

जल्द ही हरदोई में पहले से अधिक और खूबसूरत होगा उजाला
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि राज्यसभा सदस्य रहने के दौरान मिली निधि से बचे बजट का उपयोग करने के लिए उन्होंने प्रस्ताव दे दिए हैं। एक करोड़ रुपये से नगर पालिका के जरिए पूरे शहर में विद्युत पोल, तार और लाइटें लगाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि शहर में अब पहले से अधिक और खूबसूरत उजाला देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह इस समय सांसद या विधायक नहीं है, लेकिन यह विश्वास दिलाते हैं कि हरदोई के विकास में रुकावट नहीं आएगी और जनता के विश्वास पर भी कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed