फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   narendra modi fires on samajwadi party congress alliance

'डिंपल यादव के इलाके से' PM मोदी ने अखिलेश पर बोला हमला

Wed, 15 Feb 2017 05:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Feb 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
narendra modi fires on samajwadi party congress alliance
narendra modi in kannoj
कन्नौज में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा-कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। बोले, ये दो कुनबे केवल सत्ता हथियाने के लिए एक हुए हैं। इनका गठबंधन स्वासथ्य का गठबंधन है। आगे उन्होंने कहा कि ये गठबंधन भ्रष्टाचारियों का हुआ है। यहां सारे भ्रष्टाचारी एक हुए हैं। मोदी ने कन्नौज की सांसद और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी तीखे वार किए। बोले, लोकसभा चुनाव से पहले कहती थीं, यहां चिप्स की फैक्ट्री लगवाएंगी। आज तक उसके लिए कदम नहीं बढ़ाया। पीएम ने समाजवादी परिवार में मचे घमासान की चुटकी ली। बोले यूपी में राजनीतिक मंच पर फिल्म चल रही है। 
विज्ञापन


गरीब विरोधी समाजवादी पार्टी
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए नोटबंदी के फैसले को एक बार फिर सही ठहराया। कहा, आप सभी को मालूम है कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। इससे गरीबों का फायदा हुआ है। यही कारण है कि एमएलसी चुनाव में जनता ने भाजपा को नोटबंदी के बाद जीत दिलाई। मोदी ने समाजवादी पार्टी गरीब विरोधी है। हमारी सरकार नोटबंदी के बाद भी हमें विजय मिली। 
विज्ञापन


राहुल कहते हैं आलू की फैक्ट्री लगवाएंगे
पीएम मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। बोले, उन्हें आलू के बारे में कुछ नहीं पता। वह आलू की फैक्ट्री लगवाने के लिए कहते हैं। उन्हें यहां तक नहीं मालूम की आलू कहां उगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed