{"_id":"60ba18898ebc3e7517725cfc","slug":"narayan-singh-was-furious-after-seeing-daroga-in-party-said-that-i-will-get-him-removed-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को पार्टी में देख आगबबूला हो गया था नारायण सिंह, बोला था 24 घंटे में हटवा दूंगा, अब पुलिस की गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा को पार्टी में देख आगबबूला हो गया था नारायण सिंह, बोला था 24 घंटे में हटवा दूंगा, अब पुलिस की गिरफ्त में
Fri, 04 Jun 2021 05:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 04 Jun 2021 05:42 PM IST
सार
कानपुर नौबस्ता की उस्मानपुर चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने नारायण सिंह भदौरिया की बर्थडे पार्टी में दो बार दबिश दी थी। जिससे वह आगबबूला हो गया था।
विज्ञापन
नारायण सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी भाजपा नेता को पुलिस की एक टीम ने नोएडा में उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं भाजपा ने नारायण सिंह को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है।
कानपुर नौबस्ता की उस्मानपुर चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने नारायण सिंह भदौरिया की बर्थडे पार्टी में दो बार दबिश दी थी। जिससे वह आगबबूला हो गया था। दोबारा जब दबिश देने पहुंचे तो नारायण सिंह भदौरिया ने चौकी इंचार्ज को शाम तक चौकी से हटवाने की धमकी तक दे दी थी।
जबकि, शाम तक खेल यूं पलटा कि नारायण सिंह भदौरिया को खुद ही फरारी काटनी पड़ गई। चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र के अनुसार बिना परमीशन किए गए आयोजन में भीड़ की सूचना पर वह गेस्ट हाउस पहुंचे थे। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के विषय में जानकारी दी गई, लेकिन मौजूद सत्तापक्ष के कई नेताओं की मौजूदगी में उन्हें बिना कार्रवाई लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
इसी के करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें उसी गेस्ट हाउस में मनोज सिंह को सादे कपड़ों में पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम के साथ अभद्रता की सूचना मिली, जिस पर वह दोबारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। चौकी इंचार्ज के अनुसार उन्हें दोबारा वहां देखकर नारायण भदौरिया उन पर आग बबूला हो गया था।