फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nano tecnology

शहर में जल्द खुलेगा नैनोटेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर

Fri, 17 Apr 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
nano tecnology
कानपुर। भविष्य की चुनौतियों को तकनीकी रूप से मात देने के लिए आईआईटी की इंक्यूबेटेड कंपनी ई-स्पिन शहर में ही नैनो टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर की शुरुआत करेगी। इसमें नई तकनीक और भविष्य की चुनौतियों को दूर करने के उत्पाद विकसित होंगे।
विज्ञापन

एन-95 मास्क समेत अन्य नैनोफाइबर टेक्नोलॉजी में अपना वर्चस्व कायम कर चुकी ई-स्पिन कंपनी कानपुर में अपना सेंटर खोलने जा रही है। आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और संस्थान में ही इंक्यूबेटेड कंपनी के फाउंडर डॉ. संदीप पाटिल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि भविष्य में आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रख नई तकनीक विकसित की जाएगी। सेंटर में मुख्य रूप से कोविड-19 और बैक्टीरिया से लड़ने के लिए नैनोफाइबर बेस्ड एयर फिल्टरेशन तैयार किया जाएगा। इसी तरह कई अन्य बिंदुओं पर भी शोधकर तकनीक व उत्पाद विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नैनो फाइबर बेस्ड स्मार्ट एंड एक्टिव एयर प्यूरीफिकेसन मेमब्रेन, नैनो फाइबर बेस्ड एंटीवायरल एंड एंटी बैक्टीरियल कोटिंग, नैनो फाइबर बेस्ड स्मार्ट प्रोटेक्टिव कपड़ा और मेडिकेटेड कपड़ा, नैनो फाइबर आधारित एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल व एंटीपाल्यूशन मास्क भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed