फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nandita and Shubhangi kanpur topper in CBSE 10th Result 2018 declared

CBSE 10th Result: नंदिता और शुभांगी बनीं संयुक्त कानपुर टॉपर

Wed, 30 May 2018 07:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 May 2018 07:18 AM IST
सार

- आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं शुभांगी, दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर की छात्रा हैं नंदिता बिस्वास
- दोनों ने पाए 98.8 प्रतिशत अंक, संयुक्त रूप से जोन में रहीं दूसरे नंबर पर 

विज्ञापन
Nandita and Shubhangi kanpur topper in CBSE 10th Result 2018 declared
आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं शुभांगी, दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर की छात्रा हैं नंदिता बिस्वास

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में कानपुर शहर की बेटी नंदिता और शुभांगी ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से सिटी टॉप किया है। शुभांगी तिवारी आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट और नंदिता बिस्वास दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर की छात्रा हैं। इसके साथ ही दोनों बेटियों ने इलाहाबाद जोन में दूसरा स्थान हासिल करके स्कूल ही नहीं शहर का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन


आईएएस अफसर बनूंगी
गांधीग्राम जमुना फार्म निवासी शुभांगी के पिता प्रदीप कुमार तिवारी और मां ललिता दोनों ही परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं। पिता बिल्हौर और मां सरसौल ब्लॉक में कार्यरत हैं। शुभांगी ने सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए बताया कि वह रोजाना छह से आठ घंटे पढ़ाई करती हैं। समयबद्ध पढ़ाई करने के साथ ही नियमित स्कूल गईं। घरवालों के साथ स्कूल का भी खूब साथ मिला। शुभांगी ने कोटा से इंजीनियरिंग की तैयारी शुरू कर दी है। इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आईआईटी से इंजीनियरिंग और फिर आईएएस अफसर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन


शुभांगी का स्कोर कार्ड
अंग्रेजी     97
हिंदी        99
गणित       99
साइंस       99
सोशल साइंस 100

मुझे साइंटिस्ट बनना है
नंदिता बिस्वास ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल करके जोन में दूसरा और शहर में पहला स्थान पाया है। नंदिता परिवार संग ऊटी घूमने गई हुई हैं। फोन पर उन्होंने बताया कि उनका सपना साइंटिस्ट बनने का है। इसीलिए उन्होंने 11वीं में साइंस स्ट्रीम ली है। नंदिता ने कहा कि उन्होंने पढ़ाई को कभी भी बोझ की तरह नहीं लिया। जब मन करता था तब ही पढ़ाई की। कल्याणुपर निवासी नंदिता के पिता बादल बी बिस्वास पीपीएन कॉलेज में प्रोफेसर हैं और मां दीप्ती बिस्वास गृहिणी हैं। सफलता श्रेय नंदिता ने अपने परिवारवालों और स्कूल के शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदिता का स्कोर कार्ड
अंग्रेजी - 98
फ्रेंच- 99
गणित - 98
साइंस- 100
सोशल साइंस- 99
कंप्यूटर- 97
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed