फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nanaji deshmukh got bharat ratna

दुनिया भर में स्वावलंबन की अलख जगाने वाले महान समाजसेवी नानाजी देशमुख को भारत रत्न

Fri, 09 Aug 2019 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
nanaji deshmukh got bharat ratna
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भारत रत्न सम्मान ग्रहण करते वीरेंद्रजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट से दुनिया भर में स्वावलंबन की अलख जगाने वाले महान समाजसेवी नानाजी देशमुख को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया है। नानाजी देशमुख पंडित दीनदयाल शोध संस्थान के संस्थापक भी रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंडित दीन दयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र जीत सिंह को प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि नानाजी देशमुख ने देश भर में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य किए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी को नानाजी देशमुख के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद 8 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह का आयोजन करके पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नानाजी देशमुख के जीवन और देश और समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में बताया गया। उनके कार्यों से समाज की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed