फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Namkeen became costlier by Rs 20 per kg

Kanpur News: 20 रुपये प्रति किलो महंगी हुई नमकीन

Fri, 27 Mar 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Namkeen became costlier by Rs 20 per kg
कानपुर। अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के बीच गुरुवार को शहर में सभी तरह की नमकीन 20 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। बढ़े दाम 20 किलो की पैकिंग पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। मैदा से बनने वाले सभी प्रकार के नमकीन उत्पादों की नई दरें 27 मार्च से लागू हो जाएंगी। यह एलान कानपुर नमकीन निर्माता एसोसिएशन ने किया। बताया कि रिफाइंड, मैदा, मसालों, पैकिंग मैटेरियल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि और कुकिंग गैस की किल्लत के बीच दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन

कानपुर नमकीन निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने बताया कि रिफाइंड तेल की कीमतों में प्रति किलो 27 रुपये की वृद्धि हुई है। 2700 रुपये में मिलने वाला रिफाइंड तेल (20 किलो पैकिंग) गुरुवार को 2727 को मिलने लगा। यह वृद्धि विशेष रूप से उन सभी नमकीन उत्पादों को प्रभावित करेगी जो मैदा से बनाए जाते हैं। इस मूल्य वृद्धि का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ने की आशंका है क्योंकि निर्माताओं को लागत की भरपाई के लिए कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है। एसोसिएशन की तरफ से जारी की गई सूची के में विभिन्न नमकीन उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की गई है। यह व्यवस्था 27 मार्च से लागू होगी।
विज्ञापन



इनसेट
उत्पाद का नाम पिछला रेट (प्रति किलो) नया रेट (प्रति किलो)
------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़बड़ 280 रुपये प्रति किलो 300 रुपये प्रति किलो
फर्रुखाबादी मसूर 280 300
मिलन स्पेशल 280 300
बेसन भुजिया 280 300
गपसप (लहसुन) 280 300
चांदनी 280 300
गठिया बेसन 280 300
पापड़ी बेसन 280 300
मसाला भुजिया 280 300
नवरंग 280 300
सादी मट्ठी 220 240
पालक मट्ठी 220 240
नमक पारा 220 240
पंजाबी मट्ठी 220 240
अंगूठा भट्ठी 220 240
दाल समोरा 240 260
सिंघी खस्ता 260 280
तिकोनी पापड़ी 240 260
चाट पापड़ी 240 260
साखें मट्ठी 240 260
पालक रोल मट्ठी 240 260
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed