फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Name of the borrower will be written on crossroads

अब बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा, चौराहे-चौराहे पर लिखे जाएंगे नाम

Sun, 26 Nov 2017 05:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Nov 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
Name of the borrower will be written on crossroads
डेमो पिक
कानपुर के  नगर निगम जोन-5 (गोविंदनगर) क्षेत्र के बड़े बकायेदारों की सूची क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर लगवाएगा। शुक्रवार को जोन-5 के गोविंदनगर स्थित कार्यालय में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में यह निर्देश नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने दिए।
विज्ञापन

Name of the borrower will be written on crossroads
डेमो पिक
बैठक में अमित शंकर (राजस्व निरीक्षक), विजय नारायन अरोड़ा (निरीक्षक श्रेणी-2) को लक्ष्य के सापेक्ष क्रमश: एक करोड़ 40 लाख 49 हजार रुपये और 77 लाख 30 हजार का बैकलाग होने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Name of the borrower will be written on crossroads
डेमो पिक
बैठक में राजस्व वसूलीकर्ताओं ने बताया कि मेसर्स उमराव ट्रेडिंग कारपोरेशन, पराग दुग्ध डेरी केंद्र व फ्लोरेस्ट गेस्ट हाउस की संपत्तियां सीज/अटैच की गई हैं। इसके बावजूद उन्होंने बकाया नहीं दिया है। इस पर नियमानुसार संपत्ति बिक्री व नीलामी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। वार्ड-33, पनकी गंगागंज स्थित मेसर्स नारायना इंस्टीट्यूट व भवनसंख्या-124/एम/1, गोविन्द नगर, डीबीएस डिग्री कॉलेज के संबंध में निर्देश दिए गए कि तीन दिनों के अंदर भुगतान न होने पर इनकी संपत्तियों को सीज कर दिया जाए।
विज्ञापन

Name of the borrower will be written on crossroads
डेमो पिक
​इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि वर्तमान में निगम की आर्थिक स्थिति लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने के कारण बिगड़ गई है। इस कारण अनिवार्य नागरिक सेवाओं के साथ ही इसका असर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन पर भी पड़ने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed