फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Namaz offered in mosques in Kanpur, white balloons and pigeons blown up giving the message of peace

Kanpur News: सड़कों पर नहीं...मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज, शांति का पैगाम देते हुए उड़ाए सफेद गुब्बारे और कबूतर

Sun, 10 Jul 2022 07:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Jul 2022 07:03 PM IST
सार

ईद उल अजहा यानी बकरीद पर्व के मौके पर कानपुर की अलग-अलग मस्जिदों, और ईदगाहों में  मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। इस मौके पर शांति का पैगाम देने के लिए हवा में सफेद गुब्बारे और कबूतर उड़ाए गए। 

विज्ञापन
Namaz offered in mosques in Kanpur, white balloons and pigeons blown up giving the message of peace
नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बेनाझाबर स्थित बड़ी ईदगाह पर पहली बार ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सड़क पर नहीं पढ़ी गई। नमाज शुरू होते ही ईदगाह भरने के बाद लोग सड़क के एक छोर पर बैठने लगे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान ईदगाहों व मस्जिदों के आस पास भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 

विज्ञापन

नमाज समाप्त होने के बाद पुलिस अधिकारियों और नमाजियों ने देश में शांति का पैगाम देने के लिए हवा में सफेद गुब्बारे और कबूतर भी उड़ाए। बड़ी ईदगाह में सुबह आठ बजे से नमाज पढ़ी जानी थी। इसके चलते सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसके चलते ईदगाह का परिसर पूरी तरह से भर गया। भीतर जगह न होने पर करीब 50 से 60 लोग गेट के बाहर सड़क पर नमाज पढने की कोशिश करने लगे। 

विज्ञापन

इस बीच वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने नियमों का पालन करने का हवाला देते हुए नमाजियों को रोक दिया। नमाजियों की भीड़ अधिक होने के चलते मस्जिदों में दो बार नमाज अदा कराई गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वीडियोग्राफी भी कराई। नमाज मौलाना मोहम्मद शकील ने अदा कराई। यही स्थिति शहर के अधिकांश मस्जिदों में रहीं।

ईदगाह में बाहर नहीं लगे लाउडस्पीकर

ईदगाह परिसर के अंदर ही लाउडस्पीकर लगाए गए। लाउडस्पीकर की आवाज भी इतनी रखी गई कि दूर तक उसका विस्तार न हो सके। ईदगाह परिसर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। इसके साथ ही एलआईयू की टीम भी सक्रिय रही। 

विज्ञापन

नमाज का समय में होगा बदलाव
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि वर्ष 2023 में बकरीद की नमाज केसमय में कुछ बदलाव किया जाएगा। इससे कि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed