{"_id":"6261aa07fd362d3f2714d0da","slug":"naib-tehsildar-photo-with-bulldozer-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नायब तहसीलदार का बुलडोजर के साथ फोटो हो रहा वायरल, लिखा- यह हम हैं, यह हमारी कार है और हम पार्टी कर रहे हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नायब तहसीलदार का बुलडोजर के साथ फोटो हो रहा वायरल, लिखा- यह हम हैं, यह हमारी कार है और हम पार्टी कर रहे हैं...
Fri, 22 Apr 2022 12:34 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:34 AM IST
सार
कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा गांव में रहने वाले गैंगस्टर रोहित यादव के द्वारा ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर किए गए कब्जे को पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर से जमींदोज किया था। इस अभियान में नायब तहसीलदार रमेश सचान भी मौजूद थे। जिन्होंने बुलडोजर से इस कार्रवाई को अपने मोबाइल में कैद कर अपने सोशल मीडिया एकाउंट में अपनी फोटो को अपलोड कर स्टेटस डाला था।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार का बुलडोजर के साथ फोटो हो रहा वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में तैनात नायब तहसीलदार (मजिस्ट्रेट) रमेश सचान ने सोशल मीडिया के स्टेटस में अपना और बुलडोजर का फोटो लगाकर लिखा- यह हम हैं, यह हमारी कार है और हम पार्टी कर रहे हैं। नायाब तहसीलदार रमेश सचान का यह स्टेटस जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस स्टेटस को लेकर चुटकियां ले रहे हैं।
बुधवार को कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा गांव में रहने वाले गैंगस्टर रोहित यादव के द्वारा ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर किए गए कब्जे को पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर से जमींदोज किया था। इस अभियान में नायब तहसीलदार रमेश सचान भी मौजूद थे।
जिन्होंने बुलडोजर से इस कार्रवाई को अपने मोबाइल में कैद कर अपने सोशल मीडिया एकाउंट में अपनी फोटो को अपलोड कर स्टेटस डाला था। जो चर्चा का विषय बन गया है। नायब तहसीलदार रमेश सचान से बात करनी चाही तो उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में होने की बात कहते हुए बाद में बात करने को कहा है।