{"_id":"85f2b0200055932580d79035c72bf322","slug":"nagar-nigam-board-member-doing-bad-talk-on-meeting-of-safaai-abhiyaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई अभियान की बैठक में पार्षदों की ‘गंदी बात’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई अभियान की बैठक में पार्षदों की ‘गंदी बात’
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता महाभियान में सहयोग के लिए बुधवार को बुलाई गई बैठक में पार्षदों ने हंगामा किया। कहासुनी के दौरान नगर आयुक्त से माइक छीन लिया और सफाई कराने के साथ ही विकास कार्य कराने, हैंडपंप लगवाने की मांग करने लगे। नगर आयुक्त ने इन मुद्दों पर अलग बैठक का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
नगर आयुक्त देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने स्वच्छता महाभियान के लिए दोपहर में नगर निगम मीटिंग हाल में पार्षदों की बैठक बुलाई। बैठक शुरू होते ही पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में गंदगी की समस्या रखने लगे। कुछ पार्षद विकास का मुद्दा उठाकर हो-हल्ला मचाने लगे। हंगामे के दौरान दो पार्षदों ने नगर आयुक्त से माइक छीन लिया। पार्षद पति भी हंगामा करने से पीछे नहीं रहे। बवाल बढ़ता देख नगर आयुक्त ने उन्हें समझाकर शांत कराया।