फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nabil Sartal became the winner in men's category of athletics and Alisha in women's category

Kanpur News: एथलेटिक्स के पुरुष में नबील सरताल व महिला वर्ग में अलीशा बनी विजेता

Wed, 26 Feb 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Nabil Sartal became the winner in men's category of athletics and Alisha in women's category
क्राइस्ट चर्च मैदान में एथलीट प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी।  - फोटो : संगठन
कानपुर। क्राइस्ट चर्च कॉलेज का वार्षिक खेल समारोह मंगलवार को फूलबाग स्थित मैदान पर आयोजित हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक पांडे, मुख्य संरक्षक व प्रधानाचार्य प्रो. जोसेफ डेनियन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


इसके बाद सभी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य से सभी का मन मोह लिया। एनएसएस स्वयंसेवक शिवांग शुक्ला की बनाई ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर की रंगोली सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


मुख्य संरक्षक डेनियन ने छात्रों से खेल के महत्व और वर्तमान में खेलों से कॅरियर बनने की बात बताई। विश्वविद्यालय स्तर पर पदक विजेता, कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर क्षेत्र और अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों के एथलीटों को क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र समन्वयक आर्यन और आयुष के साथ खेल सलाहकार समिति का अहम योगदान रहा। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रो. श्वेता चंद, विशिष्ट अतिथि छवि यादव, डॉ. आशीष कुमार दुबे, प्रो. अंजली श्रीवास्तव, डॉ. निरंजन स्वरूप समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


यह रहे मुख्य विजेता
1500 मीटर दौड़ में कुलसुम और इरफान ने स्वर्ण पदक जीते। 100 मीटर दौड़ में नबील और अलीशा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में ओवरऑल चैंपियन नबील सरताल और महिला वर्ग में अलीशा विजेता रही। अन्य विजेताओं को महाविद्यालय की ओर से पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed