फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   naamaankan ke dauraan sapa-bhaajapa ke samarthakon mein maarapeet aur patharaav

नामांकन के दौरान सपा-भाजपा के समर्थकों में मारपीट और पथराव

Wed, 26 Aug 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
naamaankan ke dauraan sapa-bhaajapa ke samarthakon mein maarapeet aur patharaav
कन्नौज। नामांकन कक्ष के सामने मंदिर परिसर में पड़ीं ईंट औैर पत्थर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रतिनिधि पद के चुनाव के नामांकन के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। भाजपा समर्थकों ने छतों से पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों में करीब चार घंटे तक झड़प होती रही। पथराव करने वालों ने एक कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। सदर विधायक समेत कई सपा नेताओं के साथ धक्का-मुक्की हुई। कई लोग जबरन नामांकन कक्ष में घुस गए। मौके पर कई थानों से पुलिस पहुंच गई। बैंक शाखा छावनी में तब्दील कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर समर्थकों को तितर-बितर किया। सपाइयों ने भाजपा समर्थकों पर पुलिस की मिलीभगत से तीन बार प्रत्याशी से नामांकन पत्र छीनकर फाड़ने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर सपाइयों ने धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कड़ी सुरक्षा में सपा और भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

एक सितंबर को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक में अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। बुधवार सुबह से प्रतिनिधि पद के लिए सहकारी बैंक सदर, तिर्वा, छिबरामऊ और गुरसहायगंज में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। शहर के ग्वाल मैदान स्थित बैंक में कुछ समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी अनिल यादव निवासी गढ़िया बलिदादपुर नामांकन करने पहुंचे। बैंक के अंदर घुसते ही भाजपा समर्थकों से नोकझोंक होने लगी। सपा प्रत्याशी ने इसकी जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों को दी। इस पर सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, सपा नेता नवाब सिंह यादव, संजू कटियार, नीलू यादव और संजय दुबे कई समर्थकों के साथ पहुंच गए। अनिल यादव ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी सदर तहसीलदार अरविंद कुमार और बीईओ शिव सिंह के सामने भाजपा समर्थकों ने पर्चा छीनकर फाड़ दिया। इससे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनपने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच भाजपा से पूर्व विधायक बनवारी लाल, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री, चितवन पाठक, समीर पाठक और आशुतोष मिश्रा पहुंच गए। दोनों दलों के बड़े नेताओं की मौजूदगी में पथराव हो गया। कुछ भाजपा समर्थकों ने सपा विधायक अनिल दोहरे समेत बड़े नेताओं से धक्का मुक्की शुरू कर दी। कुछ भाजपा समर्थकों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। जानकारी पर एडीएम गजेंद्र सिंह, सदर एसडीएम अपूर्वा यादव, सदर कोतवाल विकास राय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तब तक बड़ी संख्या में सपा के समर्थक इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों के बीच हंगामे के साथ पत्थरबाजी होने लगी। पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। दोनों पक्षों को शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रुक रुक कर करीब चार घंटे तक नोकझोंक चलती रहती। इसी बीच सपा प्रत्याशी अनिल यादव ने कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सुमन त्रिवेदी पत्नी अधिवक्ता रावेंद्र कुमार त्रिवेदी निवासी मतौली हाल पता पाल चौराहा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। कड़ी सुरक्षा के बीच दो नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। सपा नेता नवाब सिंह यादव ने बताया कि प्रशासन की मिलीभगत से भाजपा के लोगों ने उनके प्रत्याशी से तीन बार नामांकन पत्र छीनकर फाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed