फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NAAC team saw rain water harvesting system

Kanpur News: नैक टीम ने देखा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Thu, 12 Dec 2024 11:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
NAAC team saw rain water harvesting system
बकेवर। जनता कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए पहुंची राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यानन परिषद (नैक) टीम ने दूसरे दिन बुधवार को कॉलेज का निरीक्षण किया। टीन ने यहां रेनवाटर हार्वेस्टिंग, डेयरी फार्म, सहित कई विभागों की व्यवस्थाओं को देखा। नैक टीम ने कॉलेज के विकास के लिए कई सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


दूसरे दिन पहले सत्र में सभी पत्रावलियों व विभिन्न दस्तावेजों का भौतिक रूप से निरीक्षण करते हुए कॉलेज के महिला छात्रावास, पुरुष छात्रावास को देखा। काॅलेज स्टाफ के आवासीय परिसर काे भी बारीकी से देखा। इन सब जगहों की सुविधाओं को लेकर संबंधित प्राध्यापक स्टाफ व छात्र-छात्राओं से जानकारी ली। इसके बाद रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम, डेयरी फार्म, गोबर गैस प्लांट, वेस्ट मैनेजमेंट, नवग्रह वाटिका, नेट हाउस, कंजरवेटरी व कॉलेज की बागवानी फॉर्म को भी देखा।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम के अध्यक्ष डॉ हंसराज शर्मा, संयोजक सदस्या डॉ. एम.सुमथि मोहन व सदस्य डॉ. श्रीराम भुस्कुटे ने कालेज परिसर में अशोक के पौधे भी रोपे। दूसरे सत्र में नैक क्राइटेरिया प्रभारी सदस्यों,आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ व सेवायोजन के साथ बैठक कर कागजी साक्ष्यों को देखा। एग्जिट मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज को आगामी समय में नवीन उपलब्धियां अर्जित करने व विकास के लिए नैक टीम ने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed