फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   My daughter was upset, the peon and the clerk were harassing her.

Kanpur News: बिटिया मेरी परेशान थी, पेशकार और चपरासी कर रहे थे प्रताड़ित

Fri, 24 Oct 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
My daughter was upset, the peon and the clerk were harassing her.
कानपुर। सर, मेरी बिटिया परेशान थी। उसको कोर्ट के पेशकार और चपरासी प्रताड़ित कर रहे थे। घरवालों को इसकी जानकारी दी थी। उसने सारी बात अपनी मां को बताई थी। यह जानकारी गुरुवार को कचहरी की छठवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली स्टेनो नेहा (25) के पिता गोविंद प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दर्ज कराए बयान में दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह शनिवार को तहसील दिवस में थे। बेटी को जब फोन किया तो उसने घबराहट और उलझन में होने की जानकारी दी थी। उन्होंने पत्नी को कॉल कर इसके बारे में बताया था। पत्नी की बेटी से बातचीत हुई थी। उन्हें ही सारी जानकारी है। वह एक दो दिन में अपना बयान देंगी। पुलिस ने कोर्ट के तीन लिपिकों के भी बयान लिए।
विज्ञापन


सीनियर डिवीजन सिविल जज के कोर्ट में तैनात नेहा ने शनिवार दोपहर कचहरी की छठवीं मंजिल की छत से कूदकर जान दे दी थी। वह पांच माह पूर्व ही तैनात हुई थीं। परिजनों ने पेशकार और चपरासी पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। कोतवाली पुलिस ने पेशकार की ओर से अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की। नेहा ने कूदने से पहले माता और पिता से बातचीत की थी। पुलिस ने दोनों को बयान के लिए बुलाया। उनकी मां बीमार होने की वजह से गुरुवार को बयान देने के लिए नहीं आ सकीं। पिता ने बयान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि पिता गोविंद प्रसाद ने बयान में बेटी द्वारा अधिकारियों से शिकायत करने की जानकारी दी है। कोर्ट के तीनों लिपिक ने बयान में कहा है कि नेहा किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। उसका अपने काम पर ही ध्यान रहता था। प्रताड़ित करने के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed