फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   muslims like prime ministers' Plan to send Haj passengers by ship

हज यात्रियों को पीएम का 'ये प्लान पसंद है', तंजीम खुद्दाम-ए-हज ने की एक मांग

Tue, 06 Nov 2018 09:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Nov 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
muslims like prime ministers' Plan to send Haj passengers by ship
डेमो पिक
कानपुर: आम हज यात्री पानी के जहाज से सऊदी अरब हज करने के लिए जाना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पानी के जहाज से हज यात्रियों को भेजे जाने की योजना लोगों को पसंद आई है।
विज्ञापन


इस संबंध में तंजीम खुद्दाम-ए-हज ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को ई-मेल भेजकर योजना को लागू करने की मांग की है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग हज यात्रा पर जा सकेंगे। इसके अलावा पानी के जहाज का किराया हवाई जहाज से बहुत कम पड़ेगा।
विज्ञापन


 

प्रधानमंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से इसे लागू करने की मांग की गई है..

muslims like prime ministers' Plan to send Haj passengers by ship
डेमो पिक
पानी के जहाज से हज यात्रा पर जाने संबंधी योजना हज यात्रा-2019 से लागू होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अभी तक केंद्रीय और राज्य हज समिति की ओर से इस संबंध में कोई सरकुलर जारी नहीं हुआ है।

तंजीम खुद्दाम हज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि हज यात्रा पर सब्सिडी खत्म हो गई है। पानी के जहाज के सफर में वक्त थोड़ा अधिक लगता है, बाकी आसानी रहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से इसे लागू करने की मांग की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed