फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murderous father thinking about his crime in jail

नशे में अपनी बेटी को गला घोंटकर मार डाला अब हो रहा पछतावा, जेल में गुमसुम पिता

Thu, 27 Jul 2017 04:50 PM IST
सुभाष साहू, अमर उजाला, कानपुर
सुभाष साहू, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
Murderous father thinking about his crime in jail
हत्यारोपी पिता और बेटी की फाइल फोटो
पांच दिन पहले बेटी की गला घोंटकर हत्या के आरोप में जेल में बंद पिता अब गुमसुम सा रहने लगा है। उसको बेटी की हत्या का पछतावा है। अवसाद में न आए इसके लिए हत्यारोपी पिता की रोजाना काउंसलिंग की जा रही है। बंदी की जेलर खुद विशेष निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थानाक्षेत्र के धुंधपुर गांव के कलुवा डेरा निवासी रामप्रसाद निषाद की पुत्री चांदनी गैर बिरादरी के युवक से शादी की जिद कर रही थी। समझाने पर जब चांदनी नहीं मानी तो शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पिता ने पुत्री का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। साथ ही सुबह थाने जाकर अपना जुर्म कबूल लिया था। रविवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। जेलर उदयप्रकाश ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान बंदी के मन की बात जानने की कोशिश की गई। बंदी ने बताया कि बेटी को बहुत समझाया पर वह नहीं मानी। अपनी जिद अड़ी रही कि वह उसी युवक से शादी करेगी जिससे वह प्यार करती है। पुत्री की हत्या करने का अब उसे मलाल भी है। जेलर ने बताया कि बंदी को नौ नंबर बैरक में रखा गया है। इस बैरक में करीब 40 बंदी निरुद्ध हैं। जेलर ने बताया कि ऐसे मामलों में अधिकांश लोग आत्महत्या करने जैसे गलत कदम उठा लेते हैं। इसके लिए वह ऐसे बंदियों की खुद निगरानी करते हैं। बताया कि रामप्रसाद जेल में गुमसुम रहता है। वह कहीं डिप्रेशन में न आ जाए इसके लिए कई बार बैरक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘बेटी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी गला दबाकर मार डाला’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed