फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   murdered the innocent and buried the body in farrukhabad

फर्रुखाबाद: मौसा ने मासूम की हत्या कर शव दफनाया, बहन ने किया खुलासा, शव बरामद

Thu, 01 Oct 2020 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
murdered the innocent and buried the body in farrukhabad
मौसा ने मासूम की हत्या कर शव दफनाया - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव खिमसेपुर में मौसी के घर रह रहे बालक की बुधवार को मौसा ने हत्या कर गांव के ही कब्रिस्तान में शव दफना दिया। प्रधान के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने कब्रिस्तान से शव बरामद कर मौसी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बहन ने पूछताछ में गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा किया। क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी संतोष श्रीवास्तव 15 दिन पहले जनपद कन्नौज थाना तिर्वा क्षेत्र के गांव मलिहापुर निवासी साली राधा के पांच वर्षीय पुत्र सुमित व सात वर्षीय पुत्री सौम्या को अपने घर पर लाया था।
विज्ञापन


राधा इन दिनों पति अजय श्रीवास्तव की हत्या में कन्नौज जिला जेल में बंद है। मौसा के घर आया सुमित बीमारी के चलते दिन में कई बार घर में ही इधर-उधर शौच कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी को लेकर संतोष व उसकी पत्नी कीर्ति नाराजगी जाहिर कर मारपीट भी करते थे। सुमित की बहन सौम्या ने बताया कि बुधवार को भी भाई ने घर में शौच कर दी थी। इस पर मौसी कीर्ति ने उसके डंडा मार दिया। जिससे वह गिर पड़ा।

तभी संतोष (मौसा) ने सुमित को ठिकाने लगाने की बात कहकर उसे घर से ले गया। सुमित की हत्या कर संतोष ने शव गांव के किनारे कब्रिस्तान में दफना दिया। इसकी भनक प्रधान के पुत्र महेंद्र को लग गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

कोतवाल राकेश कुमार फोर्स के साथ गुरुवार रात को गांव पहुंचे। घर पर संतोष घर पर नहीं मिला। सौम्या ने पुलिस को बताया कि मौसा संतोष ने भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी है। उसके शव को कहीं ले गए हैं।

इस पर पुलिस ने संतोष की पत्नी कीर्ति को हिरासत में ले लिया। गांव के ही लोगों से कब्रिस्तान में गड्ढा खोदवाया। वहां से सुमित का शव बरामद हो गया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि बालक सुमित का शव बरामद हो गया है। उसकी हत्या में संतोष की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed